एक्सप्लोरर

AUSvsENG: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों के आगे 302 रन बनाकर ऑल-आउट हुआ इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज़ टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार वापसी की है. दूसरी दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने पहले दिन के दबाव को बनाए रखा और पूरी इंग्लैंड की टीम को 302 रनों पर ऑल-आउट कर दिया.

नई दिल्ली/नागुपर: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज़ टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार वापसी की है. दूसरी दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने पहले दिन के दबाव को बनाए रखा और पूरी इंग्लैंड की टीम को 302 रनों पर ऑल-आउट कर दिया. पहले दिन के स्कोर 196/4 से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका 246 रन के स्कोर पर लगा. मिचेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद पर मलान चूक गए और मार्श के हाथों में कैछ थमा बैठे. आउट होने से पहले 130 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए. मलान के विकेट के तुरंत बाद मोइन अली भी आपा खो बैठे और 38 रन के कुल स्कोर पर नैथन लायन की गेंद पर विकेटों के आगे पगबाधा आउट हो गए. इसके तुरंत बाद लायन ने क्रिस वोक्स खाता भी नहीं खोलने दिया और शून्य के स्कोर पर अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर बोल्ड कर दिया. इसके बाद अंत में स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक बॉल ने कुछ अच्छे हाथ दिखाकर स्कोर को 300 रनों के करीब पहुंचाया. लेकिन ये दोनों भी हेज़लवुड और स्टार्क की गेंदों पर आउट हो गए. जिसकी वजह से पूरी इंग्लैंड टीम 302 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और कमिंस ने 3-3 विकेट चटकाए, नैथन लायन 2 जबकि हेज़लवुड को 1 सफलता मिली. इससे पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के लिए विंस ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए, जबकि स्टोनमैन ने अहम 53 रनों की पारी खेली थी. जिसकी मदद से इंग्लैंड ने टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget