एक्सप्लोरर

ENG Vs WI: इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को 29 रन से हराया, गेल की 162 रन की पारी बेकार गई

वेस्टइंडीज ने 419 रन के लक्ष्य का पीछा धमाकेदार अंदाज में किया. लेकिन 48वें ओवर ने रशीद ने 4 खिलाड़ियों को आउट करके मैच का पासा पलट दिया.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे बेहद ही धमाकेदार रहा, हालांकि रोमांचक मुकाबले में मेहमान टीम ने मेजबान को 29 रन से मात दे दी. आदिल राशिद (85/5) और मार्क वुड (60/4) ने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (162) की तूफानी पारी पर पानी फेरते हुए अपनी टीम को सीरीज में 2-1 से बढ़त दिला दी. पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो गया था.

वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड ने बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर (150) और कप्तान इयोन मोर्गन (103) के विस्फोटक शतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 418 रन का विशाल स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज की टीम इसके जवाब में गेल की तूफानी पारी के बावजूद 48 ओवर में 389 रन पर सिमट गई.

इंग्लैंड से मिले 419 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 44 रन के अंदर ही जॉन काम्पबेल (15) और शाई होप (5) का विकेट गंवा दिया. हालांकि इसके बाद गेल ने डैरेन ब्रावो (61) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 176 रन की शानदार साझेदारी की.

गेल ने पूरे किए 10 हजार रन

पहले वनडे में शतक और दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ने वाले गेल इस मैच में भी जमकर गरजे. उन्होंने मात्र 97 गेंदों पर 11 चौके और 14 छक्के लगाए और अपने करियर का 25वां शतक पूरा किया. गेल ने इस दौरान वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे कर लिए.

अपने वनडे करियर की आखिरी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेल रहे गेल टीम के 295 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उनके आउट होने के बाद टीम 48 ओवर में 389 रन पर सिमट गई. गेल के अलावा कार्लोस ब्रैथवेट ने 50, एश्ले नर्स ने 43 और कप्तान जैसन होल्डर ने 29 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए राशिद के पांच और वुड के चार विकेटों के अलावा बेन स्टोक्स को एक विकेट मिला. इससे पहले, इंग्लैंड ने छह विकेट पर 418 रन का विशाल स्कोर बनाया. मेहमान टीम के लिए बटलर और मोर्गन के शतकों के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 56 और एलेक्स हेल्स ने 82 रन बनाए.

बटलर ने 77 गेंदों पर 13 चौके और 12 छक्के जबकि मोर्गन ने 88 गेदों पर आठ चौके और छह छक्के लगाए. बेयरस्टो ने 43 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के जबकि हेल्स ने 73 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए. वेस्टइंडीज की तरफ से कार्लोस ब्रैथवेट और ओशाने थॉमस ने दो-दो, जबकि कॉटरेल और एश्ले नर्स ने एक-एक वकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget