एक्सप्लोरर

कप्तान विराट कोहली ने किया धोनी का बचाव, बताया है टीम का सबसे फिट खिलाड़ी

लगातार उठ रहे सवालों के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है. कोहली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के बावजूद धोनी टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं

तिरुवनंतपुरम: राजकोट में खेले गए टी-20 मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस पर टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रतिक्रिया देते हुए धोनी का समर्थन किया है. कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया में टीम में धोनी के महत्व और बढ़ती उम्र के बावजूद उनकी फिटनेस पर जोर दिया.

तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात देकर सीरीज अपने नाम की.

कोहली ने भारतीय टीम में धोनी की मौजूदगी पर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पहले, तो मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि लोग उन पर उंगली क्यों उठा रहे हैं? मैं इस बात को समझ नहीं पा रहा हूं."

कप्तान कोहली ने कहा, "अगर मैं तीन बार अपनी क्षमता को साबित करने में असफल रहता हूं, तो कोई भी मुझ पर उंगली नहीं उठाएगा, क्योंकि मैं 35 साल का नहीं हूं. वह (धोनी) फिट हैं और उन्होंने सारे फिटनेस टेस्ट पास किए हैं. वह हर संभव तरीके से टीम के लिए योगदान दे रहे हैं. फिर चाहे रणनीतिक तौर पर हो या बल्लेबाजी से. अगर आप श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज को देखें, तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था."

कोहली ने कहा कि लोग लगातार एक ही इंसान पर निशाना साधते जा रहे हैं, जो सही नहीं है. धोनी टीम में अपनी भूमिका और खेल को बेहतर तरीके से जानते हैं. हालांकि, जरूरी नहीं हैं कि वह हर बार बेहतर प्रदर्शन कर पाएं. दिल्ली के टी-20 मैच में उन्होंने आते ही जो छक्का मारा था, उसे मैच के बाद कई बार दिखाया गया. हर कोई खुश था और अब अचानक से अगर वह एक मैच में अच्छा स्कोर नहीं कर पा रहे हैं, तो सभी उनके पीछे ही पड़ गए हैं.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के हर प्रारूप की समझ रखते हैं. वह एक समझदार इंसान हैं. वह हर प्रारूप में अपनी भूमिका को अच्छे से पहचानते हैं. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि किसी और को उनके जीवन का फैसला लेने का हक है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget