एक्सप्लोरर

DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ मिली हार से निराश हैं कप्तान एमएस धोनी, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे और अक्षर पटेल ने तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

DC vs CSK: आईपीएल 2020 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि मानो चेन्नई यह मैच जीत लेगी, लेकिन अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर चेन्नई के मुंह से जीत छीन ली.

दरअसल, दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे. अंत में धोनी ने गेंद जडेजा को थमाई. धवन ने पहली गेंद पर सिंगल लिया. इसके बाद अक्षर पटेल ने अगली दो गेंदो में दो छक्के लगाए और फिर एक डबल लिया. इसके बाद उन्होंने छक्का लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी. इस तरह की हार के बाद कप्तान धोनी काफी निराश हैं.

मैच के बाद माही ने कहा, "हमने जो भी प्रयास किए, वो आज काफी नहीं रहे. यही कारण है कि हमें हार का सामना करना पड़ा. हमारे लिए शिखर धवन का विकेट काफी महत्वपूर्ण था, लेकिन हमने तीन बार उनका कैच छोड़ा, जो हमें भारी पड़ा. धवन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अगर क्रीज़ पर रहते हैं, तो वह स्कोर बोर्ड को लगातार चलाते रहते हैं. ऐसे में उनका कैच छूटना हमारे लिए काफी मंहगा साबित हुआ.''

चेन्नई के कप्तान ने आगे कहा कि पहली और दूसरी पारी में काफी अंतर था. दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए थोड़ा आसान हो गया था. गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी. खैर, जो भी कंडीशंस रहीं हों, दिल्ली की जीत में शिखर धवन का विशेष योगदान रहा. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की.

आखिरी ओवर जडेजा को देने के बारे में धोनी ने कहा कि ड्वेन ब्रावो चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें जडेजा से 20वां ओवर कराना पड़ा. उन्होंने कहा कि आखिरी दो ओवर के लिए हमारे पास दो विकल्प थे. सैम कर्रन और जडेजा. मैंने सैम से 19वां ओवर कराया, जो बेहतरीन रहा. लेकिन आखिरी ओवर हमारे पक्ष में नहीं रहा.

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने नाबाद 101 रन बनाए. आईपीएल करियर में धवन का यह पहला शतक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget