एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर पर लगा 12 महीने का बैन, नहीं खेल पाएंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

बॉल टेम्परिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर बड़ा फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल यानि 12 महीने का बैन लगाया गया है.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर बड़ा फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल यानि 12 महीने का बैन लगाया गया है. जबकि गेंद से छेड़छाड़ के दोषी कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा है. इसके साथ ही आईपीएल में खेलने को लेकर संशय के बादल अब छंटते दिख रहे हैं. स्टीव स्मिथ आईपीएल सीज़न 11 का हिस्सा भी नहीं होंगे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से आ रही खबरों के मुताबिक वो खुद अपनी फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल करेंगे. जबकि डेविड वॉर्नर इस सीज़न आईपीएल में खेलते दिखेंगे. इस पूरे मामले में डेविड वॉर्नर की फ्रेंचाइज़ी टीम एक प्रेस कॉंफ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी. जबकि इस मामले में बीसीसीआई और आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल का क्या रूख रहता है ये भी काफी अहम है. आपको बता दें कि अभी कुछ देर पहले ही सनराइज़र्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर ये एलान किया था कि इस सीज़न डेविड वॉर्नर उनके कप्तान नहीं होंगे. खुद वॉर्नर ने इस पद से इस्तीफा दिया है. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने इससे पहले ही अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी के पद से हटा दिया था. उनके स्थान पर राजस्थान ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. आपको बता दें कि बॉल टेम्परिंग विवाद में बीते दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चीफ जेम्स सदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी थी और ये एलान किया था कि अगले 24 घंटे में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के खिलाफ फैसला लिया जाएगा. इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान कप्तानी और उपकप्तानी के पद से हटा दिया गया है. वहीं आईसीसी ने स्मिथ को मैच फीस का 100% और एक मैच का बैन लगाया. जबकि बैनक्राफ्ट को मैच फीस का 75 और तीन डीमैरिट पॉइंट्स की सजा मिली है. टेम्परिंग विवाद के बाद बेनक्रॉफ्ट के साथ कप्तान स्मिथ ने भी इस पर माफी मांगी थी. माफी मांगते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैदान पर जो कुछ भी हुआ हमें इसके बारे में जानकारी थी, हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget