एक्सप्लोरर
ये हैं भारत को CWG 2018 में गोल्ड दिलाने वाले 14 खिलाड़ी, देखें तस्वीरें
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 12 Apr 2018 04:49 PM (IST)
1/14

हीना ने मंगलवार को महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पीला तमगा जीतकर निशानेबाजी में भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया.
2/14

10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने गोल्ड जीता है.
3/14

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने नाइजीरिया को 3-0 से शिकस्त देकर इस खेल की टीम स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया और गोल्ड अपने नाम किया.
4/14

बिहार के बांका से पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी भारतीय शूटर श्रेयसी सिंह ने आज राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा.
5/14

बेलमोंट शूटिग सेंटर में आयोजित पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में जीतू ने सोना जीता.
6/14

भारत के कुश्ती पहलवान राहुल अवारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन गुरुवार को भारत को 13वां गोल्ड मेडल दिलाया.
7/14

पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की 74 किलोग्राम कुश्ती इवेंट में दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को 10-0 से मात देकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड जीता है.
8/14

सबसे शानदार रहा भारत का पहला स्वर्ण पदक जहां 48 किलोग्राम हैवीवेट कैटेगरी में मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया.
9/14

महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया.
10/14

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के बाद नई कैटेगरी में उतरी संजीता चानू ने भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया.
11/14

भारत के आर. वेंकट राहुल ने 85 किलो वर्ग कैटिगरी में भारत की झोली में चौथा गोल्ड डाला.
12/14

पुरुषों के 77 किलोग्राम कैटेगरी में सतीश कुमार शिवलिंगम ने गोल्ड मेडल हासिल किया.
13/14

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराकर इतिहास रच दिया. वहीं भारत को सांतवा गोल्ड दिलाया.
14/14

बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में मलेशिया को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
Published at : 12 Apr 2018 03:40 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
स्पोर्ट्स
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
स्पोर्ट्स
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
स्पोर्ट्स
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी















