एक्सप्लोरर

CWG 2018: हाईवोल्टेज मुकाबले में कल भारत और पाकिस्तान आमने सामने

राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हाकी स्पर्धा के ब्लाकबस्टर मुकाबले में कल भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें आमने- सामने होंगी.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की अन्य टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं कल भी भारतीय दर्शकों को हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हाकी स्पर्धा के ब्लाकबस्टर मुकाबले में कल भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें आमने- सामने होंगी. तापमान को लेकर चिंतित हैं भारतीय टीम के कोच भारतीय टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि 'हम जीत के प्रबल दावेदार हैं लेकिन तापमान को लेकर हमें चिंता सता रही है. उन्होंने कहा ,‘‘ यहां बहुत गर्मी है और दोपहर ढाई बजे तो करीब 28 . 29 डिग्री तापमान रहेगा. इन हालात में खेलना बहुत मुश्किल है लिहाजा हमें संयम के साथ खेलने की जरूरत है .’’ आपको बता दें की भारतीय हॉकी टीम दो बार रजत पदक अपने नाम कर चुकी है. और इस बार भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. मारिन ने कहा, '' अगर टीम शुरू में गोल नहीं कर पाती है तो खिलाड़ियों को दबाव लेने की जरूरत नहीं हैं. हमें संयम के साथ खेलना होगा, मौके खुब ब खुद बनेंगे.'' आखिरी बार 2010 में दोनों टीमें आमने सामने थीं भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रमंडल खेलों में आखिरी मुकाबला 2010 में दिल्ली में हुआ था जो काफी रोचक मुकाबला साबित हुआ था. भारत ने उस मैच को 7- 4 से अपने नाम किया था. तो वहीं पाकिस्तान भी भारत को 2006 में मेलबर्न खेलों में मात दे चुकी है. आखिरी बार दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में भिड़ी थी जिसमें भारत विजयी रहा था. ग्रुप 'बी' में इन टीमों के साथ है भारत भारत और पाकिस्तान को इंग्लैंड, वेल्स और मलेशिया के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. जहां भारत और इंग्लैंड को इस ग्रुप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस मैच के जरिए भारत चाहेगा की वो पाकिस्तान को हराकर अपना मनोबल बढ़ाए. भारत के पास पेनल्टी स्पेशलिस्ट भारत के पास रूपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरूण कुमार के रूप में चार पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ हैं. कप्तान मनप्रीत सिंह मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि एस वी सुनील और गुरजंत सिंह पर आक्रमण की जिम्मेदारी रहेगी. तो वहीं गोलकीपिंग का जिम्मा अनुभवी पी आर श्रीजेश पर रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget