एक्सप्लोरर

CSK vs MI: मुंबई के खिलाफ हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने दिया ये बड़ा बयान

मुंबई के खिलाफ हार के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि जब आपको यह देखना पड़े कि चीजें कहां गलत हो रही हैं, इससे दुख पहुंचता है. खासकर इस साल, यह हमारा साल नहीं रहा है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है. कल भी उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चेन्नई को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई के खिलाफ हार के बाद चेन्नई की प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं. मुंबई के खिलाफ मिली इस हार से कप्तान एमएस धोनी काफी निराश हैं.

चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. मुंबई के लिए इस सीज़न में पहली बार ओपनिंग करने आए इशान किशन ने 37 गेंदो में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले. वहीं क्विंटन डिकॉक ने 37 गेंदो में नाबाद 46 रनों की पारी खेली.

मैच के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा, "जब आपको यह देखना पड़े कि चीजें कहां गलत हो रही हैं, इससे दुख पहुंचता है. खासकर इस साल, यह हमारा साल नहीं रहा है. आप चाहे आठ विकेट से हारो या 10 विकेट से, इससे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन टूर्नामेंट में हम जहां हैं, उसे देखकर दुख होता है."

चेन्नई के कप्तान ने आगे कहा, "शुरुआत में अंबाती रायडू चोटिल हो गए. बाकी के बल्लेबाज 200 फीसदी नहीं दे पाए और क्रिकेट में जब आप बुरे दौर से गुजर रहे हों तो आपको कुछ किस्मत की भी जरूरत होती है. हम जिस मैच में बल्लेबाजी करना चाहते थे, उसमें हम टॉस नहीं जीते. ओस नहीं होती थी, जब हमने पहले बल्लेबाजी की तो ओस थी."

माही ने आगे कहा कि 100 कारण हो सकते हैं, लेकिन अहम यह है कि आपको अपने आप से पूछना होता है क्या आप अपनी काबिलियत के हिसाब से खेले, चाहे स्थिति कैसी भी हो. बता दें कि इस हार के बाच चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 8 मैच हारकर 6 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget