एक्सप्लोरर

CSK vs DC: IPL में 150 विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ बने हरभजन सिंह

हरभजन सिंह से पहले 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ों में अमित मिश्रा (156) और पीयूष चावला (150) का नाम शामिल है. जबकि आईपीएल में सबसे ज्यादा 169 विकेटों के साथ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा पहले पायदान पर हैं.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 में शुक्रवार रात हुए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेटों से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस की चुनौती का सामना करना होगा. दिल्ली के खिलाफ हुए इस मुकाबले में चेन्नई के स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. हरभजन सिंह ने शेरफन रदरफर्ड का विकेट झटकने के साथ ही आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही आईपीएल में वो इस कारनामे को अंजाम देने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. हरभजन सिंह से पहले 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ों में अमित मिश्रा (156) और पीयूष चावला (150) का नाम शामिल है. जबकि आईपीएल में सबसे ज्यादा 169 विकेटों के साथ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा पहले पायदान पर हैं. दिल्ली के खिलाफ हरभजन सिंह ने पहले शिखर धवन (18) को अपना 149वां शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने रदरफर्ड (10) को आउट कर अपने 150 विकेट पूरे कर लिए. इस मैच में हरभजन ने 4 ओवर की गेंदबाज़ी की, जिसमें 31 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. कल रात हुए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम चेन्नई के गेंदबाज़ों के आगे चारो खाने चित हो गई. निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट खोने के बाद सिर्फ 147 रन ही बना पई. दिल्ली द्वारा दिए गए 148 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने आठवीं बार आईपीएल के फाइनल में भी जगह बना ली है, जहां उसे मुंबई इंडियंस का सामना करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
Asian Para Games 2026 Day 5 Live: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
LIVE: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget