एक्सप्लोरर

विवादों के बीच जिम्बॉब्वे ने किया टीम का एलान, संन्यास से लौटे टेलर हुए टीम से बाहर

विश्व कप 2019 के रेस से बाहर होने के बाद से जिम्बॉब्वे क्रिकेट में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है

विश्व कप 2019 के रेस से बाहर होने के बाद से जिम्बॉब्वे क्रिकेट में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है. खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच बढते विवादों को दरकिनार करते हुए टी 20 ट्राई सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया गया है. जिम्बॉब्वे अपने घर में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की मेजबानी करेगी.

चुनी गई नई टीम में कई बदलाव देखने को मिले है जिसमें टीम हित के लिए संन्यास से वापसी करने वाली ब्रेंडन टेलर को टीम से बाहर करना प्रमुख है. उनके साथ कभी इस फॉर्मेट में टीम की अगुवाई करने वाले सिकंदर रजा भी शामिल हैं. वहीं ग्रेम क्रीमर, सीन विलियम्स और क्रेग इरवाइन को भी टीम में जगह नहीं मिली है.

चयनकर्ताओं ने दो सीनियर खिलाड़ियों एल्टन चिगम्बुरा और हेमिल्टन मासाकाड्जा को टीम में वापस बुलाया है.

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम में चुने गए कई खिलाड़ी टीम चयन से निराश हैं और हो सकता है कि वह सीरीज से अपना नाम वापस ले लें. सीरीज एक जुलाई से शुरू होनी है, लेकिन इस पर भी संशय बना हुआ है क्योंकि खिलाड़ियों ने वेतन भुगतान न होने के कारण प्रैक्टिस नहीं किया. उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट को एक पत्र भी लिखा है जिसमें दो महीने के बकाया वेतन का भुगतान करने को कहा है.

जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "चयनकर्ताओं ने टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में से इस टीम का चयन किया है. जिन खिलाड़ियों ने अपने आप को चयन के लिए उपलब्ध बताया उनके नामों पर भी चर्चा की गई."

टीम : चेफास झूवाओ, चामु चिबाबा, हेमिल्टन मासाकाड्जा, सोलोमन मिरे, तारीसाई मुसाकांडा, तिनाशे कामुनहुकाम्वे, एल्टन चिगमबुरा, मैल्कम वालर, ब्रायन छारी, पीटर मूर, डोनाल्ड तिरिपानो, वेलिंग्टन मासाकाड्जा, टेंडाई चिसोरो, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रयान मरे, काइस जार्विस, क्रिस मपोफु, प्रिंस मासवाउरे, जॉन न्युम्बु, रयान बर्ल, ब्रेंडन मावुटा, रूगारे मागारिरा.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget