एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बोले- लाहौर हमले से ज्यादा करप्शन ने देश की क्रिकेट को बर्बाद किया

पाकिस्तान क्रिकेटर्स पर फिक्सिंग के आरोप लगते रहते हैं. इसके अलावा भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स निशाने पर आ चुके हैं.

पाकिस्तान के लाहौर में 2009 में श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमला हुआ था. इस हादसे ने पाकिस्तान क्रिकेट को काफी बड़ा नुकसान पहुंचाया. इस हादसे के 10 साल बाद तक पाकिस्तान की जमीन पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया. लेकिन पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का मानना है कि लाहौर बम धमाके के अलावा भ्रष्टाचार ने भी पाकिस्तानी क्रिकेट को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है.

जहीर अब्बास ने कहा है कि पीसीबी के भ्रष्टाचार के प्रति नरम रवैए ने पाकिस्तानी क्रिकेट को उतना ही नुकसान पहुंचाया जितना 2009 में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमले ने पहुंचाया था. पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान खेलों में फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने के सरकार से पीसीबी के आग्रह पर प्रतिक्रिया दे रहा था.

अब्बास ने कहा, ''यह पाकिस्तान बोर्ड का सही कदम है क्योंकि काफी लंबे समय से भ्रष्टाचार के मामलों से निपटने में हमारा रवैया नरम रहा है. इसके कारण कई प्रकरण सामने आए जिसने हमारी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया और हमारी क्रिकेट प्रगति को भी प्रभावित किया.''

फिक्सिंग पर बन रहा है कानून

उन्होंने कहा, ''श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले ने अगर पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा नुकसान पहुंचाया. हमें देश के बाहर क्रिकेट खेलने को मजबूर होना पड़ा. भ्रष्टाचार प्रकरणों ने भी सालों से हमारे क्रिकेट को कम नुकसान नहीं पहुंचाया.''

अब्बास ने कहा कि फिक्सिंग को आपराध की श्रेणी में लाने के लिए कानून बनाने का प्रयास बोर्ड को काफी पहले करना चाहिए था क्योंकि इससे हाल के समय में सामने आए स्पाट फिक्सिंग के मामले नहीं होते.

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एहसान मनी ने खुलासा किया था कि पीसीबी सरकार के भ्रष्टाचार पर कानून बनाने को लेकर बात कर रहा है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा- वर्ल्ड कप के आयोजन की पूरी कोशिश, लेकिन स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget