एक्सप्लोरर

टीम इंडिया में नहीं हुआ सिलेक्शन, तो इस लीग में कहर बरपा रहे युजवेंद्र चहल; दमदार प्रदर्शन से बांधा समां

Yuzvendra Chahal County Championship: युजवेंद्र चहल का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ था. मगर वो इंग्लैंड में गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं.

Yuzvendra Chahal County Championship: पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम चेन्नई के चेपॉक मैदान में अभ्यास कर रही है. टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस ली है. मगर इस टीम में युजवेंद्र चहल को जगह नहीं दी गई थी, जो इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में कहर बरपा रहे हैं. चहल, काउंटी चैंपियनशिप में नॉआर्थेम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं और लेस्टरशायर के खिलाफ मैच के पहले दिन उन्होंने 4 विकेट लेकर दमदार प्रदर्शन किया.

लेस्टरशायर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था. चहल ने सबसे पहले इयान हॉलैंड को 12 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. उसके बाद उन्होंने रेहान अहमद और फिर बेन कॉक्स का भी महत्वपूर्ण विकेट लिया, जो तेज अंदाज में बैटिंग करके 25 रन बना चुके थे. स्कॉट करी को भी उन्होंने शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा. चहल और रॉब की जोड़ी एक बार फिर घातक सिद्ध हुई. एक तरफ चहल ने 23 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट लिए. उनका साथ देते हुए रॉब ने 8.3 ओवर बॉलिंग की और तीन विकेट झटकने में सफलता पाई.

लेस्टरशायर की पहली पारी 203 रन के स्कोर पर सिमट गई. वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने तक नॉर्थेम्पटनशायर ने 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं. चहल की टीम अब भी पहली पारी में 69 रनों से पीछे है.

नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

यह एक चौंकाने वाला तथ्य है कि युजवेंद्र चहल आज तक भारत की टेस्ट टीम के लिए नहीं चुने गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी उनका चयन नहीं हुआ है. इस आगामी सीरीज के लिए भारत के स्पिन अटैक में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Watch: पाकिस्तान का सूर्यकुमार यादव, कर रहा था सूर्या की नकल लेकिन कर दिया टीम का बेड़ा गर्क; वीडियो वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget