एक्सप्लोरर

Yuvraj Singh On R Ashwin: 'आर अश्विन टी20 और वनडे में जगह पाने के हकदार नहीं', युवराज सिंह ने क्यों कही यह बात?

Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का कहना है कि आर अश्विन टेस्ट टीम में तो जरूर होने चाहिए लेकिन टी20 और वनडे में उनकी जगह नहीं बनती.

R Ashwin: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय स्पिनर आर अश्विन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आर अश्विन टीम इंडिया की वनडे और टी20 स्क्वाड में जगह पाने के हकदार नहीं है. हालांकि उन्होंने टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में आर अश्विन का होना बेहद जरूरी भी बताया है. 'युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के लॉन्चिंग के मौके पर इस धाकड़ खिलाड़ी ने यह बातें कही.

जब युवराज सिंह से पूछा गया कि क्या आर अश्विन को व्हाइट बॉल क्रिकेट में ठीक से मौका नहीं मिल रहा है? तो इस पर युवराज ने कहा, 'अश्विन एक महान गेंदबाज हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह टी20 और वनडे टीम में जगह पाने के हकदार हैं. वह गेंदबाजी तो बहुत अच्छी करते हैं लेकिन बल्ले के साथ और फील्डिंग में वह टीम के लिए क्या कर पाते हैं? हां टेस्ट टीम में उन्हें जरूर होना चाहिए. लेकिन सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में वह जगह के काबिल नहीं.'

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सेकंड टॉप बॉलर 
टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके खाते में 490 विकेट दर्ज हैं. वह ओवरऑल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों ने 9वें पायदान पर आते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 23.69 की दमदार गेंदबाजी औसत से विकेट निकाले हैं. यहां उन्होंने 34 बार 5 विकेट और 8 बार 10-10 विकेट भी लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वह बतौर बल्लेबाज भी कामयाब रहे हैं. 26.83 की बल्लेबाजी औसत से उनके नाम 3,193 रन दर्ज हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक भी जड़ चुके हैं.

वनडे-टी20 में नहीं मिली टेस्ट जैसी कामयाबी
वनडे और टी20 इंटरनेशनल में वह टेस्ट जितने कामयाब नहीं रहे हैं. वनडे में वह 116 मैचों में 156 विकेट ले पाए हैं, वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट चटकाए हैं. सफेद गेंद से खेले जाने वाले इन दोनों फॉर्मेट में वह बल्ले से भी टेस्ट जैसा कमाल नहीं दिखा पाए. वनडे में उनका बल्लेबाजी औसत 16.44 है और टी20 में वह 26.28 की औसत से रन बनाते हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: 12000 टी20 रन जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बनने के करीब हैं विराट कोहली, इंदौर में हासिल कर सकते हैं यह खास मुकाम

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
टी20 में कितने खिलाड़ियों ने लगाए 1000 छक्के? भारतीयों में सबसे आगे कौन
टी20 में कितने खिलाड़ियों ने लगाए 1000 छक्के? भारतीयों में सबसे आगे कौन
दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान
दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget