एक्सप्लोरर

बेहतर विदाई के हकदार थे युवराज सिंह: रोहित शर्मा

दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वे एक बेहतर विदाई के हकदार थे.

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने युवराज सिंह के उतार-चढ़ाव भरे करियर की सराहना करते हुए कहा कि 17 साल क्रिकेटिंग करियर के बाद वे बेहतर विदाई का हकदार थे.

भारत की वनडे के उपकप्तान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ आपको किसी चीज की अहमियत का तब पता चलाता है जब वह आपके पास नहीं होती. भाई, आपको बहुत सारा प्यार. आप एक बेहतर विदाई के हकदार थे.’’

 

भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ जून 2017 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले युवराज ने सोमवार को मुंबई में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बीसीसीआई ने ‘यो यो’ टेस्ट में विफल होने पर उन्हें विदाई मैच का प्रस्ताव दिया था. युवराज हालांकि ‘यो यो’ टेस्ट में सफल रहे और उन्हें विदाई मैच खेलने का मौका कभी नहीं मिला.

अपने 17 साल के करियर के दौरान वह 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.

युवराज ने भारत की तरफ से 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने टेस्ट मैचों में 1900 और वनडे में 8701 रन बनाये. टी-20 में उनके नाम पर 1177 रन दर्ज हैं.

युवराज भी वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर जैसे उन समकालीन भारतीय दिग्गजों में शामिल हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के जरिये विदाई नहीं मिली.

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नेतृत्व में युवराज का करियर परवान चढ़ा और गांगुली ने ने भी इस खिलाड़ी की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ डियर युवराज, हर अच्छी चीज का अंत होता है .. मैं आपको बताता हूं कि यह एक अद्भुत बात थी..आप मेरे भाई की तरह हैं .. और अब करियर खत्म होने के बाद और अधिक प्रिय हो गये हैं .. पूरे देश को आप पर गर्व होगा. बहुत सारा प्यार .. शानदार करियर.... .’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget