एक्सप्लोरर

IND vs SA, 2nd T20: भारत के हाथों मिली हार के बाद कप्तान क्विंटन डी कॉक ने बढ़ाया टीम का हौसला

तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के हाथों मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने टीम के युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया.

भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में मिली हार के बावजूद साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने अपने युवा साथियों की जमकर तारीफ की. डी कॉक ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि टीम के खिलाड़ी तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने में सफल रहेंगे.

दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपने कप्तान के 52 रनों की बदौलत 20 ओवरों में पांच विकेट पर 149 रन बनाए. जवाब में भारत ने कप्तान विराट कोहली के नाबाद 72 रनों की बदौलत सात विकेट से जीत हासिल कर ली.

इस मैच में बायुमा के अलावा एनरिच नोटर्जे और बोर्न फोट्यूइन ने डेब्यू किया. मेहमान टीम आईसीसी विश्व कप के लीग स्तर से बाहर होने के बाद खुद को फिर से संगठित करने में जुटी है.

मैच के बाद डी कॉक ने कहा, "हमारी शुरूआत अच्छी रही. पारी के अंतिम क्षणों में हमने गेंदबाजी भी अच्छी की. भारतीय टीम ने हालात का हमसे बेहतर इस्तेमाल किया."

डी कॉक ने कहा, "पहली बार खेल रहे कुछ युवाओं पर काफी दबाव था. इन लोगों ने दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक के खिलाफ इस दबाव को बखूबी झेला."

डी कॉक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम बेंगलुरू में रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बराबरी हासिल कर लेगी.

कप्तान ने कहा, "मैं विकेट पर जाने के लिए काफी उतावला था. मुझे आशा है कि मेरे युवा साथी इस हार को भुलाकर नए सिरे से शुरूआत करेंगे और बेंगलुरू में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करेंगे."

आपको बता दें कि सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण वह मैच रद्द कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget