एक्सप्लोरर

WTC Points Table: भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ बढ़ाया मज़बूत कदम, जानें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल में कौन कहां

WTC Points Table 2022-23: भारत ने दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिया है. अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दोनों मुकाबले ड्रॉ खेलने की जरूरत है.

Latest WTC Points Table: भारत ने दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया. इस जीत के बाद टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त लेने में सफल रही. इससे पहले भारत ने नागपुर टेस्ट में कंगारुओं को एक पारी और 132 रन से शिकस्त दी थी. लगातार दूसरा टेस्ट जीतने के बाद भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइऩल की तरफ कदम बढ़ा दिया है. मौजूदा डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो भारत ने दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. अंकतालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. ऑस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है. अब टीम इंडिया का खिताबी मुकाबले में पहुंचना तय है. 

भारत दूसरे नंबर पर बरकरार

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लेटेस्ट पॉइंट्स् टेबल पर नजर डाली जाए तो भारत 64.06 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि 66.67 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर वन पर कायम है. इन टीमों के अलावा श्रीलंका 53.33 पॉइंट्स के साथ तीसरे, 48.72 अंक के साथ साउथ अफ्रीका चौथे, 40.91 अंक के साथ वेस्टइंडीज छठे, 38.1 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान सातवें, 27.27 अंक के साथ न्यूजीलैंड आठवें और 11.11 पॉइंट्स के साथ बांग्लादेश की टीम 9 नंबर पर है. 
 
भारत का WTC फाइनल खेलना तय

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इस साल 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच चुकी है. हालांकि खिताबी मुकाबले में उसके आगे दूसरी टीम कौन होगी अभी इसका आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं हुआ है. लेकिन भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना तय है. मौजूदा समय में पॉइंट्स टेबल में भारत की टीम दूसरे नंबर पर है. भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दस्तक देने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा सीरीज में 2-0 या 3-1 से हराना होगा. हालांकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 की लीड ले ली है. अब उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए शेष दोनों मुकाबले ड्रॉ खेलने की जरूरत है. ऐसे में भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है. 

यह भी पढ़ें:

क्या मयंक अग्रवाल की होगी टीम इंडिया में वापसी? इस साल रणजी ट्रॉफी में बनाए सबसे ज्यादा रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget