एक्सप्लोरर

WTC Final 2025: क्या दक्षिण अफ्रीका खत्म करेगा 27 साल का सूखा? जानिए ICC ट्रॉफी जीतने की रेस में कौन से नंबर पर हैं कौन सी टीम

WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका 27 साल बाद ICC ट्रॉफी जीतने के करीब है. अभी तक उनके नाम केवल एक ही खिताब है.वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 ट्रॉफी के साथ सबसे आगे है.

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) 2025 का फाइनल मुकाबला अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. तीन दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में है. चौथे दिन के खेल में अगर अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो यह 27 साल बाद उसके क्रिकेट इतिहास की सिर्फ दूसरी ICC ट्रॉफी होगी. वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीतता है, तो उसके नाम ICC की 11वीं ट्रॉफी दर्ज हो जाएगी.

ICC ट्रॉफी जीतने की रेस में कौन सी टीम कहां है?

ICC की पहली ट्रॉफी साल 1973 में महिला वर्ल्ड कप के रूप में खेली गई थी,जबकि पुरूष क्रिकेट में पहला वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था. तब से अब तक कई टीमें ये ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं. आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पुरुषों के लिए चार बड़े टूर्नामेंट आयोजित करता है ,वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप. इन सभी को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया अब तक 10 बार ICC ट्रॉफी जीत चुका है, जो किसी भी देश से सबसे ज्यादा है. उसने 6 बार वनडे वर्ल्ड कप, 1 बार टी20 वर्ल्ड कप, 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी और एक बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप जीती है. अगर वो यह WTC 2025 का फाइनल जीत जाता है, तो उसकी आईसीसी ट्रॉफी की संख्या 11 हो जाएगी.

इसके बाद नंबर आता है भारत का, जिसने अब तक 7 ICC ट्रॉफी जीती हैं,

2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011)

2 टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024)

3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002, 2013, 2017)

नंबर तीन पर वेस्टइंडीज के पास 5 ट्रॉफी हैं , जिसमे 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी है.

इसके बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका ने 3-3 बार ICC टूर्नामेंट जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के नाम 2 ट्रॉफी हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने आज तक सिर्फ एक ICC ट्रॉफी जीती है , वो 1998 की चैंपियंस ट्रॉफी हैं, जिसमें उन्होंने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था. वे आज अगर लॉर्ड्स में टेस्ट चैंपियंनशिप जीतते हैं, तो यह 27 साल बाद उनकी दूसरी ICC ट्रॉफी होगी.

साउथ अफ्रीका के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

तीन दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं और चौथे दिन जीत के लिए टीम को सिर्फ 69 रन और चाहिए. एडन मारक्रम की शानदार सेंचुरी और कप्तान तेंबा बवूमा की दमदार फिफ्टी ने उन्हें जीत के करीब पहुंचाया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 और दूसरी पारी में 207 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 138 रन बनाए थे,जिसे देखकर लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम यह मुकाबला आसानी से जीत जाएगी,लेकिन अब दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका जीत की दहलीज पर है.

ICC ट्रॉफी जीतने वाले देशों की सूची (WTC Final 2025 से पहले तक),

देश                 जीती गई ICC ट्रॉफी

ऑस्ट्रेलिया          10

भारत                   7

वेस्टइंडीज            5

पाकिस्तान            3

इंग्लैंड।                3

श्रीलंका               3

न्यूजीलैंड              2

दक्षिण अफ्रीका     1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget