एक्सप्लोरर

WTC prize money: हार के बाद भी टीम इंडिया को मिले करोड़ों रुपये, जानें ICC ने कितनी दी रकम

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मैच में टीम इंडिया को 209 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

WTC Final 2023 prize money: भारतीय टीम ने लंदन के ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए WTC Final 2023 गंवा दिया. टीम इंडिया को 209 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी. इससे पहले टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में खिताबी मुकाबला गंवाया था और इस बार टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि, हार के बाद भी टीम इंडिया को करोड़ों रुपयों की प्राइज़ मनी मिली है. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शुरू होने से पहले ही आईसीसी की ओर से प्राइज़ मनी का ऐलान कर दिया गया था. इसमें खिताब जीतने वाली टीम को करीब 13.6 करोड़ और हारने वाली टीम को 6.6 करोड़ रुपये का इनाम मिलना था. ऐसे में टीम इंडिया को मैच गंवाने के बाद भी 6.6 करोड़ रुपये की भारी रकम मिली है. 

जारी रहा आईसीसी ट्रॉफी का इंताज़र

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली इस हार के बाद टीम इंडिया का आईसीसी ट्रॉफी घर लाने का इंतज़ार जारी रहा. टीम इंडिया ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के ज़रिए आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. उस वक़्त टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. 

ऐसा रहा मैच का हाल 

मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का चुनाव किया था. बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए. कंगारू टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने 163 और स्टीव स्मिथ ने 121 रनों की शानदार पारियां खेलीं. इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 296 रन ही बना सकी. 

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट पर 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और टीम इंडिया को 444 रनों का लक्ष्य दिया. रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज़ 234 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 209 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. 

 

ये भी पढ़ें...

WTC Final: लंदन में फैंस संग सेल्फी नजर आए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, देखें वायरल फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget