एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के साथ नेट्स पर शुरू किया अभ्यास, देखें वीडियो

बीसीसीआई ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कहा, "देखिए, आज नेट्स पर कौन बल्लेबाजी कर रहा है. रिद्धिमान साहा. टीम इंडिया."

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ कल नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू कर दिया. हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें साहा टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ क्रिकेट शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बीसीसीआई ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कहा, "देखिए, आज नेट्स पर कौन बल्लेबाजी कर रहा है. रिद्धिमान साहा. टीम इंडिया."

गौरतलब है कि साहा तीन नंबवर को आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे. इसके बाद वो आईपीएल 2020 के एलिमिनेटर मुकाबले में और दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे.

बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कहा था कि साहा की फिटनेस पर बाद में फैसला लिया जाएगा. साहा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन में है. हालांकि, यहां भारतीय टीम को क्वारींटन पीरियड में भी अभ्यास करने की छूट दी गई है. सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद भारतीय टीम ने 14 नवंबर से ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.

गौरतलब है कि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को पहले वनडे के साथ होगी. इसके बाद 29 नवंबर को दूसरा वनडे और 02 दिसंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा. वहीं 04 दिसंबर से 08 दिसंबर के बीच टी20 सीरीज़ खेली जाएगी. इसके बाद 17 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
शोएब अख्तर की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी, नई भूमिका में आ सकते हैं नजर
शोएब अख्तर की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी, नई भूमिका में आ सकते हैं नजर
भारत और पाकिस्तान इस दिन खेलेंगे सेमीफाइनल, नोट कर लें पूरा शेड्यूल
भारत और पाकिस्तान इस दिन खेलेंगे सेमीफाइनल, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget