एक्सप्लोरर

'मेरी निष्ठा और समर्पण पर उठाए गए थे सवाल...', टीम से अलग होते ही छलका इस स्टार क्रिकेटर का दर्द

बंगाल क्रिकेट टीम से अलग होने के बाद रिद्धिमान साहा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ़ किया है कि अगर नॉक आउट मुकाबले में उन्हें चुना भी जाता तो भी वो टीम के लिए नहीं खेलते.

बंगाल क्रिकेट टीम से अलग होने के बाद रिद्धिमान साहा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ़ किया है कि अगर नॉक आउट मुकाबले में उन्हें चुना भी जाता तो भी वो टीम के लिए नहीं खेलते. इसके अलावा उन्होंने बताया कि अभी उनकी बातचीत कई टीमों से चल रही है. बता दें कि पिछले साल  बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठा दिए थे. जिसके बाद साहा ने नाराज हो कर बंगाल की टीम से रिश्ता तोड़ दिया था. 

'मुझे इस बात को लेकर दुःख है'

बंगाल टीम से हुए विवाद पर बोलते हुए साहा ने कहा कि ये मेरे लिए दुखद था. बंगाल के लिए इतने सालों तक खेलने के बाद मुझे ये सब देखना पड़ा. ये मेरे लिए निराशाजनक है. एक खिलाड़ी के रूप में मैंने कभी भी ऐसे हालातों का सामना नहीं किया है. लेकिन अब जो हो गया है, उससे आगे बढ़ना है. लोग जब आप की ईमानदारी पर सवाल उठाते हैं तो आप को दुःख होता है. 

कैब अध्यक्ष से मिलूंगा 

उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपना मन बना लिया है और मैं अब बंगाल के लिए नहीं खेलूंगा. मैंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष अविषेक डालमिया को फोन पर इस बात की जानकारी दे दी थी. मैं अब उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगा और बंगाल टीम से अलग होने से औपचारिकताओं  को भी पूरा करूंगा. 

समय आने पर दूंगा जानकारी 

अगले सीजन की टीम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अभी कई लोगों से बात की है. अभी तक मैंने भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. अगले सीजन में भी समय है. ऐसे में जब भी इसको लेकर फैसला करूंगा, इसकी जानकारी सबको दूंगा. 

ये भी पढ़ें...

IND vs SA: नए लुक में नजर आए युजवेंद्र चहल, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Video: पत्नी धनश्री के साथ कार में जा रहे युजवेंद्र चहल के आशीष नेहरा ने लिए मजे, कहा- 'अबे... बस में आ तू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget