एक्सप्लोरर

WPL 2024: फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मेट्रो में ही फैंस ने लगाए 'RCB-RCB' के नारे 

Royal Challengers Bangalore: वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली. RCB की जीत के बाद फैंस में ज़बरदस्त उत्साह दिखा.

RCB WPL 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) को दूसरी फाइनलिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के रूप में मिली. टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह हासिल की. चाहें आईपीएल हो या डबल्यूपीएल, आरसीबी सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली टीम है. बगैर कोई ट्रॉफी जीते आरसीबी का फैनबेस सबसे बड़ा है. अब आरसीबी की महिला टीम को फाइनल में पहुंचता देख फैंस ने अंदर ज़बरदस्त खुशी देखने को मिली. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग मेट्रो के अंदर 'RCB-RCB' लगाते दिख रहे हैं. यह वीडियो आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के वक़्त सामने आया. वायरल हो रहे वीडियो को दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में मौजूद कई लोग बुलंद आवाज़ के साथ 'RCB-RCB' के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में 'RCB-RCB' के अलावा टीम की स्टार ऑलराउंडर 'ऐलिस पेरी' के नाम भी नारे लगते हुए सुनाई दिए. 

लो टोटल डिफेंड कर फाइनल में बनाई जगह

मुंबई के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी ने लो टोटल डिफेंड करते हुए 5 रन से जीत दर्ज की. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 135/6 रन बोर्ड पर लगाए थे, जो जीत के लिहाज से बहुत ही कम दिख रहे थे. टीम के लिए एलिस पेरी ने शानदार पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाए थे. 

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस बड़ी ही आसानी से जीत की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दी. एक वक़्त आरसीबी फैंस ने उम्मीद छोड़ दी थी कि अब उनकी टीम मुकाबला जीत फाइनल में पहुंच पाएगी. लेकिन 18वें ओवर में 120 रनों पर मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में चौथा विकेट खोया और वहीं से मैच पलट गया. विरोधी कप्तान का विकेट गिरने के बाद मुकाबले पर आरसीबी की पकड़ मज़बूत हुई और फिर टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. बॉलिंग में आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट झटके. श्रेयंका ने ही हरमनप्रीत कौर को भी पवेलियन भेजा था. 

 

ये भी पढ़ें...

LCT 2024: केविन ओ ब्रायन की तूफानी पारी के बावजूद हारी ऑरोन फिंच की टीम, दुबई जाएंट्स ने 56 रनों से जीता मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget