एक्सप्लोरर

भारत की सीरीज जीत से बदले WTC फाइनल के समीकरण, इन 3 टीमों में है सीधी टक्कर; जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

WTC Points Table Update: बांग्लादेश पर टेस्ट सीरीज में भारत की 2-0 से जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस के समीकरण बदल गए हैं.

WTC Points Table Update: कानपुर टेस्ट में भारत की बांग्लादेश पर जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में समीकरण बदले हुए नजर आने लगे हैं. भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया है. करीब 3 दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दूसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से जीता है. टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि टेबल में उसने दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया पर काफी अच्छी बढ़त बना ली है.

WTC पॉइंट्स टेबल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल पॉइंट्स के प्रतिशत के आधार पर बनाई जाती है. भारत फिलहाल 74.24 के प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर विराजमान है. बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने से उम्मीद बढ़ गई है कि टीम इंडिया लगातार तीसरा फाइनल खेलने वाली है. दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 62.50 है और तीसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने हाल ही में न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंदा है. श्रीलंका का प्रतिशत 55.56 है.

3 टीमों में फाइनल की टक्कर

साफ तौर पर समझें तो फिलहाल भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में फाइनल की टक्कर है. इस रेस में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हो सकती है, जिसे अगले महीनों में बागलादेश, श्रीलंका और फिर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. यदि अफ्रीकी टीम इन सभी मैचों में जीत दर्ज कर लेती है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 70 के पार चला जाएगा. मगर कई सारे मुकाबले ड्रॉ होने की स्थिति में भी दक्षिण अफ्रीका को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. इसलिए अफ्रीका के लिए फाइनल की राह नामुमकिन नहीं लेकिन मुश्किल जरूर है. ऐसे में भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच फाइनल की सीधी टक्कर है.

भारत के अगले मैच

बांग्लादेश को 2-0 से हराने के बाद भारत अब न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा. दोनों देशों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी. उसके बाद टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. कहीं ना कहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ही तय करेगी कि कौन फाइनल में जा रहा है और कौन नहीं. यह 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN 2nd Test: बैजबॉल नहीं, Gamball... भारत ने दो दिन में जीता कानपुर टेस्ट? जीत के साथ गंभीर युग की शुरुआत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget