एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Final: चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया, दो बार जीता खिताब, अब तीसरे का इंतजार

Team India World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Team India World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के फाइनल में चौथी बार जगह बनाई. टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया. भारत दो बार वनडे विश्व कप का खिताब जीत चुका है. अब फैंस को तीसरे खिताब का इंतजार है. भारत ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में 70 रनों से जीत दर्ज की. इसमें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया. मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए.

वनडे विश्व कप के फाइनल में अब तक टीम इंडिया का सफर -

भारत ने पहली बार 1983 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था. टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा था. इसके बाद भारतीय टीम 2003 में फाइनल में पहुंची थी. हालांकि उसे यहां हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने उसे 125 रनों से हरा दिया था. इसके बाद टीम इंडिया 2011 के फाइनल में पहुंची और खिताब जीता. अब चौथी बार फिर से फाइनल में पहुंची है. यह मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. 

1983 में भारत ने पहली बार जीता विश्व कप का खिताब -

भारत ने पहली बार 1983 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था. भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहले बैटिंग करते हुए 183 रन बनाए थे. इस दौरान के श्रीकांत ने 57 गेंदों में 38 रन बनाए थे. उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. भारत के लिए मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल ने 3-3 विकेट लिए थे. बलविंदर संधु ने 2 विकेट और कपिल देव ने 1 विकेट लिया था.

2003 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया -

भारत को 2003 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 359 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया 234 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी. भारत को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में रिकी पोंटिंग ने 140 रनों की शानदार पारी खेली था. भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 82 रन बनाए थे.

2011 के फाइनल में श्रीलंका को दी थी मात -

भारत ने दूसरी बार 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता. टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को हराया था. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान के साथ 274 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 4 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया था. गौतम गंभीर ने भारत के लिए 97 रनों की अहम पारी खेली थी. महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे. जहीर खान और युवराज सिंह ने 2-2 विकेट लिए थे. हरभजन सिंह को एक विकेट मिला था.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: भारत की जीत के शोर में दब गया 'फाइटर' डेरिल मिशेल का शतक, रोहित के 'गढ़' में गेंदबाजों को किया परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget