एक्सप्लोरर

Hardik Pandya  Injury Update: हार्दिक पांड्या की चोट खोलेगी अक्षर पटेल की किस्मत का ताला? रिप्लेसमेंट पर BCCI ने दिया जवाब

Hardik Pandya: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी एड़ी की चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में क्या बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अक्षर पटेल को स्क्वाड में शामिल करेगी या नहीं, आइए जानते हैं.

Hardik Pandya's Replacement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बीती 19 अक्टूबर, गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे. शुरुआत में कहा जा रहा था कि एक या दो मुकाबलों के बाद हार्दिक टीम में वापसी कर लेंगे. लेकिन अब ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक का जल्दी टीम में लौटना संभव नहीं दिख रहा है. ऐसे में क्या उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अक्षर पटेल को भारतीय सक्वाड का हिस्सा बनाया जाएगा? आइए जानते हैं. 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने हार्दिक पांड्या की चोट और रिप्लेसमेंट को लेकर ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए कहा, “नितिन पटेल की अगुवाई वाली मेडिकल टीम नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में उनकी निगरानी कर रही है. लेकिन इंजरी पहले से ज़्यादा गंभीर दिख रही है. ऐसा लग रहा है कि उनका मामूली सा लिगामेंट टियर हुआ है, जिसे ठीक होने में कम से कम दो हफ्ते लगते हैं. चोट ठीक होने से पहले एनसीए उन्हें रिलीज़ नहीं करेगा. मेडिकल टीम ने टीम मैनेजमेंट से बात की थी जो हार्दिक को वापस लाने की उम्मीद कर रही है. टीम हार्दिक का कोई रिप्लेसमेंट नहीं लाना चाहती है. वे हार्दिक के लिए इंताज़ार करने को तैयार हैं.”

अधिकारी ने आगे बताया, “हार्दिक जैसे बॉडी वाले खिलाड़ियों को रिकवर होने में ज़्यादा वक़्त लगता है. ज़रूरत पड़ने पर वे टूर्नामेंट के अंत में इंजेक्शन लेकर खेलने को तैयार हैं.”

कैसी है हार्दिक की इंजरी

रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक को एड़ी में 1 ग्रेड का लिगामेंट टियर हुआ है. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अपनी ही बॉलिंग में गेंद रोकने के दौरान चोट लगी थी. हार्दिक की चोट के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. वहीं गेंदबाज़ी में डिपार्टमेंट में मोहम्मद शमी ने शार्दुल ठाकुर की जगह लेकर बदलाव किया था. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024: आईपीएल को फिर से मिलेगी दुबई में पनाह, बीसीसीआई लेने जा रही है अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget