एक्सप्लोरर

World Cup 2019: प्लेइंग इलेवन में जडेजा को लेकर संजय मांजरेकर का प्रेडिकशन हुआ गलत, फैंस ने किया ट्रोल

World Cup 2019: आज टीम इंडिया की असल प्लेइंग इलेवन में टीम मैनेटमेंट ने जडेजा को शामिल किया है. जिसके बाद मांजरेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

रविन्द्र जडेजा को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर द्वारा 'बिट्स एंड पीसेस' क्रिकेटर कहने के बाद शुरु हुए विवाद ने आज एक नया मोड़ ले लिया है. दरअसल आज मैच से पहले मांजरेकर ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने आज के मैच के लिए एक प्रेडिक्टिड इलेवन बताई थी जिसमें उन्होंने जडेजा को बाहर रखा था. लेकिन अब टीम इंडिया की असल प्लेइंग इलेवन में टीम मैनेटमेंट ने जडेजा को शामिल किया है. जिसके बाद मांजरेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

दरअसल 6 जुलाई को भी संजय मांजरेकर ने एक ट्वीट किया था. उन्होंने 6 जुलाई के ट्वीट में भी सेमीफाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन बताई थी जिसमें उन्होंने जडेजा को टीम में शामिल किया था. लेकिन आज के प्लेइंग 11 में मांजरेकर ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया.

आज सुबह मांजरेकर ने जो ट्वीट किया उसमें उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन को शामिल किया. जिसमें रोहित, राहुल, विराट, पंत, केदार, हार्दिक, धोनी, कुलदीप, शमी, चहल और बुमराह शामिल थे.

दरअसल जडेजा और मांजरेकर का विवाद इसी टूर्नामेंट में पहले से है. सबसे पहले कॉमेंटरी करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा था, ''मुझे वह खिलाड़ी पसंद नहीं आते जो किश्तों में परफॉर्म करते हैं, जैसे कि आजकल रवींद्र जडेजा वनडे में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, टेस्ट मैचों में वह पूरी तरह से गेंदबाज हैं. मैं 50 ओवर क्रिकेट के लिए प्लेइंग इलेवन में या तो बल्लेबाज या किसी स्पिनर को शामिल करना चाहूंगा.''

मांजरेकर के इस बयान के बाद रवींद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया था. जडेजा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- ''आपने जितने मैच खेले हैं, उससे दोगुने मैंने खेले हैं और अब भी खेल रहा हूं. लोगों का सम्मान करना सीखिए जिन्होंने कुछ हासिल किया है. आपकी बकवास में बारे में बहुत कुछ सुना है.''

तब से ही इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तल्खी है.

अब मांजरेकर की प्लेइंग इलेवन को गलत बताते हुए टीम मैनेजमेंट ने जडेजा को टीम में शामिल तो कर लिया है. अब देखना ये होगा कि जडेजा आज कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं.

देखें मांजरेकर का ट्वीट: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget