एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019 : न्यूजीलैंड के सामने अफगानी चुनौती, टीम जीत चुकी है अपने दोनों मैच, प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ने उसे निराश किया. कीवी टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उसे एक और झटका लगा है. टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद शाहजाद घुटने में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं.

आईसीसी विश्व कप-2019 में आज अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड ने अपने दोनों मैच जीते हैं तो वहीं विश्व कप में आई अफगानिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने के लिए उतारू होगी. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ने उसे निराश किया. कीवी टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उसे एक और झटका लगा है. टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद शाहजाद घुटने में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर इकराम अली खिल को टीम में शामिल किया गया है. अब टीम की बल्लेबाजी अब हसमतुल्लाह शाहिदी, हजरतुल्लाह जाजई और नूर अली जादरान के जिम्मे होगी. गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान कीवी टीम की स्पिन के खिलाफ कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे. वहीं अगर कीवी टीम की बात करें तो उसके लिए रॉस टेलर का फॉर्म में आना अच्छी खबर है, लेकिन विलियम्सन चाहेंगे कि बाकी के बल्लेबाज भी अपने बल्ले से रन करें. बांग्लादेश के खिलाफ टीम 245 के स्कोर को हासिल करने में लड़खड़ा गई थी. मिशेल सैंटनर और लॉकी फग्र्यूसन ने उसे बचा लिया था. बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजों की लापरवाही देखने को मिली थी. कीवी टीम को समझना होगा कि यही लापरवाही अगर अफगानिस्तान के खिलाफ की जाती है तो नतीजा कुछ भी हो सकता है. टेलर के अलावा मार्टिन गुप्टिल, कप्तान विलियम्सन, टॉम लाथम पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा. गेंदबाजी में दारोमदार ट्रेंट बाउल्ट पर जिम्मेदारी होगी. वह टीम के मुख्य गेंदबाज हैं और इंग्लैंड की परिस्थतियों में बेहतरीन फॉर्म में हैं. अगर बाउल्ट ने अपना जलवा दिखा दिया तो एक बार फिर अफगानिस्तान की टीम बड़े स्कोर के लिए जूझती दिख सकती है. टीमें (सम्भावित) : अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद. न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget