एक्सप्लोरर

BLOG:....और इस तरह विलेन बनते बनते बच गए बेन स्टोक्स

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड का मैच दरअसल पचासवें ओवर में ही शुरु और खत्म होता है. इंग्लैंड की टीम के सामने जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य था. भारतीय फैंस को लग रहा था जैसे वो सेमीफाइनल का ऐक्शन रीप्ले देख रहे हों.

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड का मैच दरअसल पचासवें ओवर में ही शुरु और खत्म होता है. इंग्लैंड की टीम के सामने जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य था. भारतीय फैंस को लग रहा था जैसे वो सेमीफाइनल का ऐक्शन रीप्ले देख रहे हों. सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 240 रन के लक्ष्य पर फंसाया था और फाइनल में उसने इंग्लैंड को 242 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद बेन स्टोक्स ने एक छोर संभाला. वो मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए.

आखिरी ओवर में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. विकेट के एक छोर पर बेन स्टोक्स खुद थे और दूसरी तरफ थे-आदिल रशीद. बेन स्टोक्स जानते थे कि मैच जीतने के लिए उन्हें बड़े शॉट्स खेलने होंगे. इसी इरादे से उन्होंने आखिरी ओवर की पहली दोनों गेंदों पर रन नहीं लिया. पहली दोनों गेंदों पर वो एक –एक रन आराम से ले सकते थे. रन ना लेने की वजह से नया लक्ष्य था 4 गेंद पर 15 रन. बेन स्टोक्स पर जबरदस्त दबाव था. अगर वो नाकाम रहते तो बाद में पहली दो गेंदों पर रन ना लेने का मुद्दा बड़ा बनता. खैर, तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने छक्का लगाया. अब 3 गेंद पर 9 रन चाहिए था. अगली गेंद पर ओवरथ्रो के चलते इंग्लैंड को 6 रन और मिल गए. इसके बाद 2 गेंद पर 3 रन का लक्ष्य मिला. अगली दोनों गेंदों पर दूसरा रन लेने की कोशिश में इंग्लैंड के बल्लेबाज आउट हुए लेकिन बेन स्टोक्स ने मैच को उस जगह पर ला दिया जहां से मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया. इसके बाद भी ऐसा लगा कि कहीं बेन स्टोक्स एक बार फिर विलेन तो नहीं बन जाएंगे.

2016 टी-20 फाइनल के बाद विलेन बने थे बेन स्टोक्स इंग्लिश फैंस के साथ साथ बेन स्टोक्स के जेहन में 2016 का टी-20 विश्व कप फाइनल जरूर रहा होगा. 2016 टी-20 विश्व कप का फाइनल कोलकाता में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. इंग्लैंड ने 155 रन बनाए. इसमें जो रूट का अर्धशतक शामिल था. वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए 156 रन चाहिए था. वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 11 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे. क्रिस गेल जैसा धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका था. इसके बाद एक छोर मार्लन सैमुअल्स ने संभाला. ड्वेन ब्रावो ने कुछ देर उनका साथ दिया. लेकिन ब्रावो भी 25 रन बनाकर आउट हो गए. जैसे तैसे करके सैमुअल्स ने मैच को वहां तक पहुंचाया जहां आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे. 6 गेंद पर 19 रन आसान नहीं थे.

इंग्लैड के कप्तान ऑएन मार्गन ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी बेन स्टोक्स को दी. बेन स्टोक्स के सामने स्ट्राइक पर कार्लोस ब्रेथवेट थे. कार्लोस ब्रेथवेट का अनुभव ऐसा नहीं था कि इंग्लैंड की टीम कहीं से भी ज्यादा फिक्रमंद होती. डर बस इस बात का था कि मार्लन सैमुअल्स को स्ट्राइक ना मिल जाए. लेकिन असली खेल तो कार्लोस ब्रेथवेट ने ही किया. उन्होंने बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. अब 5 गेंद पर 14 रन चहिए थे. इसके बाद भी मामला आसान नहीं था. फिर ब्रेथवेट ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. अब इंग्लैंड की टीम दबाव में आई क्योंकि अब 4 गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी. ब्रेथवेट ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा. ये करिश्मा हजारों फैंस ने देखा. अब वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए 3 गेंद पर सिर्फ 1 रन चाहिए थे. ब्रेथवेट ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगाया. इस तरह उन्होंने लगातार चार गेंद पर चार छक्के लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिला दी. इसके बाद बेन स्टोक्स ग्राउंड में सर पकड़कर बैठ गए थे. उन्हें टीम की हार में अपनी जिम्मेदारी दिख रही थी. करीब तीन साल तकदीर उन्हें वापस उसी मोड़ पर लाई जहां जीरो या हीरो बनने का मौका उनके सामने था. इस बार वो हीरो बने.

इस विश्वकप में बेन स्टोक्स का प्रदर्शन इस विश्व कप में बेन स्टोक्स ने 11 मैचों में 66.43 की औसत से कुल 465 रन बनाए. इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके साथ साथ उन्होंने 7 विकेट भी लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
'ट्रक के नीचे थी कार', IPL 2026 फाइनल के बाद भयानक एक्सीडेंट; माइकल क्लार्क ने बयां किया खौफनाक मंजर
'ट्रक के नीचे थी कार', IPL 2026 फाइनल के बाद भयानक एक्सीडेंट; क्लार्क ने बयां किया खौफनाक मंजर
अफगानिस्तान टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार खिलाड़ियों का डेब्यू
अफगानिस्तान टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, 2 स्टार खिलाड़ियों का डेब्यू
IPL 2026 के बाद ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, नहीं मिला कोई खरीदार
IPL 2026 के बाद ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, नहीं मिला कोई खरीदार

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी ये 4 टीमों, कतर को भी मिला पहला मौका
फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी ये 4 टीमों, कतर को भी मिला पहला मौका
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Embed widget