एक्सप्लोरर

3 अक्टूबर से खेला जाएगा 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 10 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें टूर्नामेंट की A टू Z डिटेल्स

T20 World Cup 2024 Start Date: ऑस्ट्रेलिया पिछली 3 बार से लगातार टी20 वर्ल्ड कप जीतता आ रहा है. भारत पिछली बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया था.

Women T20 World Cup 2024 Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन यूएई में होने वाला है. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण है, जिसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी. पिछली 3 बार से ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप टॉफी उठाता आ रहा है और इस बार भी कंगारू टीम चैंपियन बनने की प्रबल दावेदारों में से एक है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले जानते हैं कि वर्ल्ड कप कब से कब तक खेला जाएगा, इसमें कितनी टीम होंगी और भी कई सारी डिटेल्स.

कब शुरू होगा वर्ल्ड कप, कितनी टीम होंगी शामिल?

महिला टी20 वर्ल्ड कप का नौवां संस्करण 3-20 अक्टूबर तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 10 टीम भाग ले रही होंगी और उनके बीच फाइनल समेत 23 मैच खेले जाएंगे. इन 10 टीमों को पांच-पांच के 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत की बात करें तो उसे ग्रुप ए में शामिल किया गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान मौजूद हैं. वहीं दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है.

कब-कब होंगे भारत के मैच?

भारत को ग्रुप ए में रखा गया है और उसका पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा. उसके 2 दिन बाद यानी 6 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. 9 और 13 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना क्रमशः श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से होगा. पिछली बार सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 5 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी थी.

4 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड

6 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान

9 अक्टूबर - भारत बनाम श्रीलंका

13 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

बांग्लादेश में होने वाला था वर्ल्ड कप

आईसीसी (ICC) ने पहले बांग्लादेश को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मेजबान घोषित किया था. मगर साल 2024 में बांग्लादेश में छात्र विरोध प्रदर्शन के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे थे. हालांकि पहले ICC ने हालात सुधरने की उम्मीद में कोई फैसला नहीं सुनाया था. मगर बांग्लादेश में सरकार के तख्तापलट के बाद अगस्त में ICC ने यूएई को वर्ल्ड कप का नया मेजबान नियुक्त किया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: हेल्मेट और दस्तानों की पूजा, ऋषभ पंत के निराले अंदाज के कायल हुए फैंस; तस्वीर हुई वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget