एक्सप्लोरर

Women's T20 WC: भारत समेत 3 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं, चौथी टीम का फैसला आज, पॉइंट्स टेबल में जानिए कौन कहां

Women's T20 World Cup 2023: भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमें विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहु्ंच गई हैं. आज अंतिम चार में एंट्री करने वाली चौथी टीम का फैसला होगा.

Women's T20 World Cup 2023 Points Table: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. 20 फरवरी को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड की महिला टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रन से हराया. भारतीय टीम लगातार तीसरी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. इस विश्व कप में भारत अपने चार में से तीन मुकाबले जीतने में सफल रहा. टीम इंडिया ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर है. आइए आपको आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल के बारे में बताते हैं. 

ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर

महिला टी20 विश्व कप 2022 में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों के दो ग्रुप में बांट गया. ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को रखा गया. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया 8 अंक के साथ शीर्ष पर है. कंगारू टीम ने चार मैच खेले जिन्हें जीतने में सफल रही. जबकि ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड की टीम चार अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. इस ग्रुप में श्रीलंका के भी 4 अंक हैं लेकिन वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर है. जबकि कीवी टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. इन टीमों के अलावा साउथ अफ्रीका टीम के 2 अंक हैं और वह चौथे नंबर पर है. वहीं पांचवें नंबर पर मौजूद बांग्लादेश की जीत का खाता नहीं खुला है. आज इस ग्रुप में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम तय होगी.

ग्रुप-2 में इंग्लैंड टॉप पर

ग्रुप-2 में भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीमें शामिल हैं. इस ग्रुप में इंग्लैंड की टीम 6 अंक के साथ टॉप पर है. इंग्लिश टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं जिन्हें जीतने में सफल रही. हीथर नाइट की टीम 21 फरवरी को अपना आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. हालांकि यह मैच सिर्फ औपचारिक होगा. क्योंकि ग्रुप-2 से भारत और इंग्लैंड की टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. ग्रुप-2 में भारत के चार मैचों से 6 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा वेस्टइंडीज 4 अंक के साथ तीसरे, पाकिस्तान 2 अंक के साथ चौथे जबकि आयरलैंड की टीम बिना कोई जीत दर्ज किए पांचवें नंबर पर है. 

यह भी पढ़ें:

PSL 2023 Points Table: मुल्तान सुल्तांस पहले स्थान पर बरकरार, पाकिस्तान सुपर लीग में जानिए बाकी टीमों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget