एक्सप्लोरर

Women's T20 Asia Cup: Jemimah Rodrigues ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में दूसरे नंबर पर बनाई जगह

India Women vs Sri Lanka Women: जेमिमा रोड्रिग्स ने एशिया कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाया.

India Women vs Sri Lanka Women Jemimah Rodrigues: महिला टी20 एशिया कप 2022 का आगाज हो चुका है. इसमें भारत का पहला मैच श्रीलंका के साथ चल रहा है. भारतीय महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान के साथ 151 रनों का लक्ष्य दिया. इस दौरान जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने इस पारी की मदद से एक खास रिकॉर्ड कायम कर दिया. जेमिमा महिला एशिया कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं.

जेमिमा ने भारतीय महिला टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई. उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए. जेमिमा की इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वे महिला एशिया कप में की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. इस मामले में मिताली राज टॉप पर हैं. मिताली ने एक पारी में नाबाद 97 रन बनाए थे. उन्होंने 2018 में मलेशिया के खिलाफ यह स्कोर बनाया था. 

महिला टी20 एशिया कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर जेमिमा आ गई हैं. जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर मिताली ही हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में नाबाद 73 रन बनाए थे. जबकि इसी साल श्रीलंका के खिलाफ 62 रन बनाए थे. इस मामले में बिस्माह मारूफ भी मिताली के साथ चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 62 रन बनाए थे. 

गौरतलब है कि महिला एशिया कप के अपने पहले मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 150 रन बनाए. इस दौरान जेमिमा के साथ-साथ हरमनप्रीत कौर ने भी अहम पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए. जेमिमा ने इस पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया. 

महिला टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर :

  • 97* - मिताली राज बनाम मलेशिया, 2018
  • 76 - जेमिमा रोड्रिग्स बनाम श्रीलंका, आज
  • 73* - मिताली राज बनाम पाक, 2016
  • 62 - मिताली राज बनाम श्रीलंका, 2016
  • 62 - बिस्माह मारूफ बनाम मलेशिया, 2018

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 में Rohit Sharma जड़ेंगे शतक, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी

Irani Cup 2022: Umran Malik ने खतरनाक बॉलिंग से झटके 3 विकेट, सौराष्ट्र की टीम 98 रनों पर ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर
एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक
एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक
हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट
हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget