एक्सप्लोरर

WIvsPAK: वेस्टइंडीज को 101 रनों से हराकर पाकिस्तान ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

WIvsPAK: वेस्टइंडीज को 101 रनों से हराकर पाकिस्तान ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

रोसू (डोमिनिका): पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में 101 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है. पाकिस्तान की वेस्टइंडीज में यह पहली सीरीज अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने वाले कप्तान मिस्बाह उल-हक और यूनिस खान ने शानदार विदाई ली है.

चौथे दिन एक विकेट पर सात रनों से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज को जीत केलिए 297 रनों की दरकार थी, लेकिन यासिर शाह और टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले हसन अली जैसे गेंदबाजों ने मेजबान टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया और उसकी दूसरी पारी 202 रनों पर ही समेट दी.

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. 93 के कुलयोग पर टीम के छह बल्लेबाज केरन पोवेल (4), क्रैग ब्राथवेट (6), शिमरोन हेटमेर (25), शाई होप (17), विशाल सिंह (2) और शाने डोवरिच (2) पवेलियन लौट चुके थे.

इसके बाद टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे रोस्टन चेस (नाबाद 101) और कप्तान जेसन होल्डर (22) ने सातवें विकेट के लिए 58 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 151 के स्कोर पर होल्डर को अली ने एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.

होल्डर के आउट होने के बाद एक छोर पर टीम की पारी संभाले चेस का साथ देने आए बाकी तीन बल्लेबाज देवेंद्र बिशू (3), अल्जारी जोसेफ (5) और शेनन गेब्रिएल (4) जल्द ही आउट हो गए और इस प्रकार वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 202 रनों पर ही सिमट गई. चेस ने इस पारी में खेली गई 239 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाया.

पाकिस्तान के लिए शाह ने सबसे अधिक पांच विकेट चटकाए, वहीं अली ने तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद अब्बास को एक-एक सफलता हासिल हुई.

दोनों टीमों के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक रहा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने अजहर अली (127) की शतकीय और बाबर आजम (55), कप्तान मिस्बाह उल-हक (59) और सरफराज अहमद (51) की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 396 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था.

पाकिस्तान ने इसके बाद शाह और अब्बास जैसे गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की पहली पारी 247 रनों पर समेट दी. इस पारी में भी मेजबान टीम के लिए चेस ने ही सबसे अधिक 69 रन बनाए. उन्हें इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया.

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी 174 रनों पर घोषित कर दी. दोनों पारियों में मेहमान टीम के लिए कुल आठ विकेट लेने वाले शाह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
यह पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ गंभीर रूप से चोटिल, स्ट्रेचर पर गया मैदान से बाहर, अब अस्पताल में कैसी है हालत?
यह पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ गंभीर रूप से चोटिल, स्ट्रेचर पर गया मैदान से बाहर, अब अस्पताल में कैसी है हालत?
सनराइजर्स लीड्स नेखरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी तो BCCI ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
सनराइजर्स लीड्स नेखरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी तो BCCI ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, लोग बोले- ‘पैसा वसूल है फिल्म’
आ गया पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, लोग बोले- ‘पैसा वसूल है फिल्म’
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget