एक्सप्लोरर

NZvsWI: वेस्टइंडीज के स्टम्प्स तक 8 विकेट पर 215 रन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कप्तान क्रेग ब्राथवेट (66) की अर्धशतकीय पारी के दम पर सेडोन पार्क में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं.

हेमिल्टन: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कप्तान क्रेग ब्राथवेट (66) की अर्धशतकीय पारी के दम पर सेडोन पार्क में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में बनाए गए 373 रनों के स्कोर के तहत वेस्टइंडीज अब भी 158 रन पीछे है. वेस्टइंडीज के पास अब दो विकेट शेष रह गए हैं.

वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कीरन पोवेल के रूप में पांच के स्कोर पर टीम ने अपना पहला विकेट गंवाया. पावेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

इसके बाद, ब्राथवेट और शिमरोन हेटमेर (28) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े, लेकिन ट्रैं़ट बाउल्ट ने हेटमेर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. 90 के कुलयोग पर टिम साउथी ने शाई होप (15) को आउट कर वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट भी गिराया.

मैदान के एक छोर पर टीम की पारी संभाले खड़े ब्राथवेट को टीम के अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पा रहा था. होप के बाद आए रोस्चटन चेस (12) को कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने पवेलियन भेजा. 117 के कुल स्कोर पर सुनील एम्ब्रिस (2) को बाउल्ट ने आउट कर वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट भी गिराया.

ग्रैंडहोमे ने ब्राथवेट को आउट कर वेस्टइंडीज को पूरी तरह से कमजोर कर दिया. इसके बाद टीम के विकेट लगातार गिरते रहे. शेन डॉवरिक (35) और रेमोन रीफर (नाबाद 22) ने 34 रन जोड़कर टीम को किसी तरह 169 स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर नील वागनेर ने डॉवरिक को पवेलियन भेज दिया.

रीफर ने इसके बाद केमर रोच (17) के साथ 35 रन जोड़े और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. हालांकि, रोच भी रीफर का ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाए और 204 के कुल स्कोर पर वागनेर की गेंद पर बाउल्ट के हाथों लपके गए.

मिगुएल कमिंस (नाबाद 10) ने इसके बाद रीफर के साथ मिलकर दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई और विकेट गंवाए टीम को 215 के स्कोर तक पहुंचाया.

न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में साउथी, बाउल्ट, वागनेर और ग्रैंडहोमे ने दो-दो विकेट लिए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा
MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget