एक्सप्लोरर

चौथे वनडे में विंडीज ने भारत को 11 रनों से हराया, 5 विकेट लेकर जेसन होल्डर बने ‘मैन ऑफ द मैच’

नार्थ साउंड (एंटिगा): भारत और विंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच विंडीज ने अपने नाम कर लिया है. इस मैच में विंडीज ने भारत को 11 रनों से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है. फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में रविवार को विंडीज के 190 रनों के आसान लक्ष्य के सामने भारत 49.4 ओवरों में मात्र 178 रन ही बना पाया. पांचवा और आखिरी वनडे जमैका में छह जुलाई को खेला जाना है. विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन मेजबान टीम नौ विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी. 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारत ने शुरूआत में शिखर धवन (5) और कप्तान विराट कोहली (3) के रूप में अपने दो विकेट खोए. धवन को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर 10 के कुल स्कोर पर अल्जारी जोसेफ ने आउट किया. कोहली को विपक्षी कप्तान जेसन होल्डर ने 25 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी ने बनाए. दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दोनों ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की. रहाणे ने जहां 91 गेंदों में 60 रन बनाए, वहीं धोनी ने 114 गेंदों में 54 रन बनाए. रहाणे इस सीरीज में एक शतक भी लगा चुके हैं. चौथे वनडे में विंडीज ने भारत को 11 रनों से हराया, 5 विकेट लेकर जेसन होल्डर बने ‘मैन ऑफ द मैच’ उन्होंने चौथे विकेट के लिए धोनी के साथ 54 रनों की अहम साझेदारी की. फिर धोनी ने हार्दिक पांड्या (20) के साथ छठे विकेट के लिए 43 रन जोड़े. एमएस धोनी ने 114 गेंदों में 54 रन बनाए, लेकिन वह 49वें ओवर की अंति मगेंद पर आउट हो गए और मैच भारत के हाथ से फिसल गया. भारत के 6 बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छू सके. वेस्ट इंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज़्यादा पांच विकेट लिए. वो मैन ऑफ़ द मैच भी बने. चौथे वनडे में विंडीज ने भारत को 11 रनों से हराया, 5 विकेट लेकर जेसन होल्डर बने ‘मैन ऑफ द मैच’इससे पहले, विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंग्थ के कारण खुलकर नहीं खेल पाए और मेजबान टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी. विंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही. उसने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 15.2 ओवर लिए. इस मैच में ओपनर जोड़ी एविन लुइस और काइल होप ने 35-35 रन बनाए. वहीं, रोस्टन चेस ने 24, शाई होप ने 25,  कप्तान जेसन होल्डर ने 11, पावेल ने 2, एशले नर्स 4 और देबेंद्र बिशु ने 15 रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से उमेश यादव और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप को दो सफलता मिली. 2015 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे मोहम्मद शमी किफायती साबित हुए. उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में दो मेडेन ओवर फेंके और 33 रन दिए. विंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही. उसने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 15.2 ओवर लिए. एविन लुइस (35) और काइल होप (35) की सलामी जोड़ी रनों के लिए संघर्ष कर रही थी. 57 के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने इस जोड़ी को तोड़ा. उन्होंने काइल को केदार जाधव के हाथों कैच कराया. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कुलदीप ने लुइस की पारी का अंत 80 के कुल योग पर किया. यहां से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. रोस्टन चेस (24) रंग में आते इससे पहले ही कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. शाई होप भी 25 रनों की अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और पांड्या का दूसरा शिकार बने. वह 136 के कुल स्कोर पर आउट हुए. कप्तान होल्डर ने 11 रनों का योगदान दिया. वह कुलदीप यादव की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए. कुछ देर बाद केरन पावेल (2) भी पवेलियन लौट गए. एशले नर्स (4) और देबेंद्र बिशु 15 रनों का योगदान द सके. जोसेफ पांच और केसरिक विलियम्स दो रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की तरफ से उमेश यादव और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप को दो सफलता मिली. 2015 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे मोहम्मद शमी किफायती साबित हुए. उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में दो मेडेन ओवर फेंके और 33 रन दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
LIVE: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget