एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या ऐसे प्रदर्शन से ही दूर कर सकते हैं करोड़ों क्रिकेट फैंस की नाराजगी

जरा सोच कर देखिए कि एक खिलाड़ी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की वजह से बीच दौरे से वापस बुलाया गया हो. उसे निलंबित किया गया हो. हर किसी ने उसकी आलोचना की हो. उसको लेकर अगर किसी में ‘सिम्पैथी’ का भाव आया भी तो उससे उसकी गलती कम नहीं होती.

कुछ ऐसी ही स्थिति थी हार्दिक पांड्या की. उनकी किस्मत कह लें या टीम इंडिया की जरूरत कह लें. हार्दिक पांड्या को न्यूज़ीलैंड भेजा गया. ये संभव है कि विराट कोहली और रवि शास्त्री कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे कि उन्होंने हार्दिक पांड्या की वापसी की वकालत की थी. लेकिन जिस तरह से बीसीसीआई का रूख बदला उसमें ये बात साफ झलकती है. अब मुद्दा हार्दिक पांड्या की वापसी का था.

उस ‘मेंटल टफनेस’ का था जो उन्हें मैदान में दिखानी थी. वो अपने बयान पर कई बार खेद जता चुके थे. माफी मांग चुके थे. बावजूद इसके वो अच्छी तरह समझ रहे थे कि देश उनके नाराज है. इस नाराजगी को दूर करने का एक ही तरीका उनके पास था. वो तरीका है- मैदान में शानदार प्रदर्शन. सोमवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्होंने इसी तरीके को अपनाकर क्रिकेट फैंस की नाराजगी को कुछ हद तक दूर किया होगा.

मैदान में हार्दिक बने सुपरमैन

न्यूज़ीलैंड की पारी का 17वां चल रहा था. गेंदबाजी यजुवेंद्र चहल कर रहे थे. न्यूज़ीलैंड की टीम 26 रन पर दो विकेट के झटके से उबरने का प्रयास कर रही थी. कप्तान विलियम्सन पारी संभालने की कोशिश में थे. चहल की गेंद को विलियम्सन ने मिड विकेट की तरफ खेला था. उनके शॉट को देखकर और फील्डिंग पोजीशन को देखकर लगा नहीं था कि वो आउट होने वाले हैं. लेकिन तभी अचानक मैदान में सुपरमैन की तरह अपनी बाईं तरफ छलांग लगाकर हार्दिक पांड्या ने विलियम्सन का कैच लपक लिया.

न्यूज़ीलैंड की टीम 59 रन पर तीसरा विकेट खो बैठी. इसके बाद लैथम और टेलर में एक साझेदारी हुई लेकिन वो रन गति के लिहाज से टीम के काम नहीं आई. हार्दिक पांड्या ने जब गेंद थामी तो भी कमाल किया. उन्होंने कीवियों का मध्यक्रम संभलने ही नहीं दिया. पहले निकोलस और फिर सैंटनर को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराके हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में भी शानदार वापसी की. खास बात ये रही कि वो टीम इंडिया के सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे. हार्दिक पांडया ने 10 ओवर में 4.5 की इकॉनमी से 45 रन देकर 2 विकेट लिए.

क्यों टीम इंडिया की जरूरत है हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के दौरे से बीच में ही वापस बुला लिया गया था. उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया ने तीन वनडे मैच खेले. तीनों ही मैचों मे विराट कोहली को हार्दिक पांड्या की कमी जबरदस्त खली. उन्होंने तीनों मैच में एक एक तेज गेंदबाज को आजमाया. लेकिन तीनों ही नए तेज गेंदबाज अपना असर छोड़ने में नाकाम रहे. खलील अहमद, मोहम्मद सिराज और विजय शंकर को विराट कोहली ने एक एक मैच में मौका दिया था.

तीनों गेंदबाज महंगे साबित हुए थे. स्पिन ऑलराउंडर में तो फिर भी विराट कोहली के पास विकल्प हैं लेकिन मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या को छोड़कर उनके पास सीम ऑलराउंडर कोई नहीं है. हार्दिक पांड्या मैदान में वापसी कर चुके हैं. उन्होंने खुद को एक बार फिर एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर साबित भी किया है. अब सवाल सिर्फ उस नाराजगी का है जो क्रिकेट फैंस को उनसे है. वो नाराजगी वक्त के साथ ही जाएगी. बशर्ते पांड्या यूं ही अच्छा प्रदर्शन करते रहें और खुद को किसी नए विवाद से बिल्कुल दूर रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget