एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बोले- भारत को उसकी धरती पर हराना WTC फाइनल की जीत से बड़ी चुनौती

न्यूजीलैंड की टीम नवंबर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने के लिये भारत का दौरा करेगी. कॉनवे ने कहा कि भारत में टेस्ट मैच जीतना उनकी टीम के सबसे बड़े लक्ष्यों में एक है.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का मानना है कि भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में हराने से बड़ी चुनौती उसे उसकी धरती पर मात देना है. न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के बाद नवंबर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने के लिये भारत का दौरा करेगी. उंगली में चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले कॉनवे ने कहा कि भारत में टेस्ट मैच जीतना उनकी टीम के सबसे बड़े लक्ष्यों में एक है.

कॉनवे ने स्टफ.सीओ.एनजेड से कहा, "निश्चित तौर पर यह बड़ा लक्ष्य है जिसे हम हासिल करना चाहते हैं. भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना इंग्लैंड में उसे हराने से बड़ी चुनौती है. यह भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की जीत जितना बड़ा न हो लेकिन यह महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी." साथ ही  उन्होंने कहा, "यहां जीत की कोशिश खुद को साबित करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण श्रृंखला होगी."

भारत में स्पिनरों के खिलाफ मानसिक तौर पर मजबूत होना जरुरी 

30 वर्षीय बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने कहा कि इस दौरे के दौरान उप महाद्वीप की स्पिनरों की मददगार पिच पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिये मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है. उन्होंने कहा, "उपमहाद्वीप का दौरा करना और वहां टर्न लेती पिचों पर खेलने के लिये आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा. आपको अपने रक्षण पर भरोसा होना चाहिए और आपके पास वह तरीका होना चाहिए जिससे आप रन बना सको."

कॉनवे ने कहा, "अगर आप रन बनाने की नहीं सोच रहे हो तो फिर आप अच्छी स्थिति में नहीं रहोगे. आपको रणनीति तैयार करनी होगी और जितना संभव हो उस पर कायम रहना होगा, हालांकि यह चुनौतीपूर्ण होगा."

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: धोनी ने जिस खिलाड़ी पर लगाया सबसे बड़ा दांव, वो बन गया ऑरेंज कैप होल्डर

IND Vs AUS Women: भारत ने की मैच में शानदार वापसी, पहली पारी में मिली 136 रन की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget