एक्सप्लोरर

क्या विश्व कप में भी ओपनिंग करेंगे विराट कोहली? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

पांचवें टी20 में भारत की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) में भी पारी की शुरुआत करेंगे और इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में भी शीर्ष क्रम में खेलना चाहेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि 2021 टी20 विश्व कप के लिये अभी से टीम का बल्लेबाजी क्रम तय करना जल्दबाजी होगा और कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके साथ पारी का आगाज करना सिर्फ एक रणनीतिक कदम था.

पांचवें टी20 में भारत की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) में भी पारी की शुरुआत करेंगे और इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में भी शीर्ष क्रम में खेलना चाहेंगे.

कोहली से ओपनिंग करवाना सिर्फ एक रणनीतिक कदम था- रोहित 

रोहित ने शनिवार को टी20 सीरीज जीतने के बाद कहा, "टी20 विश्व कप में अभी काफी समय है. तब हमारी बल्लेबाजी कैसी होगी अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी. हमें बैठकर तय करना होगा कि टीम के लिये सबसे अनुकूल क्या रहेगा."

उन्होंने आगे कहा, "आज कोहली से पारी की शुरुआत करवाने का फैसला सिर्फ एक रणनीतिक कदम था, क्योंकि हम एक अतिरिक्त गेंदबाज टीम में रखना चाहते थे और एक बल्लेबाज को बाहर करना चाहते थे और दुर्भाग्य से केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ा जो मुश्किल फैसला था."

उन्होंने आगे कहा, "राहुल सीमित ओवरों विशेषकर इस फॉर्मेट में हमारा प्रमुख खिलाड़ी है. वर्तमान फॉर्म को देखते हुए टीम प्रबंधन ने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने का फैसला किया. इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में राहुल के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. यह केवल एक मैच के लिए था. जब विश्व कप करीब होगा तो चीजें बदल सकती हैं."

विश्व कप के लिए हमारे पास अभी काफी समय है- रोहित 

सीरीज से पहले कोहली ने कहा कि सलामी जोड़ी के रूप में रोहित और राहुल उनकी पहली पसंद है. इस बारे में रोहित ने कहा, "हम उसकी (राहुल) क्षमता और शीर्ष क्रम में उसके योगदान को समझते हैं. इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह विश्व कप के लिए पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम है. अभी काफी समय बचा है. इस बीच आईपीएल होगा और मैं सुन रहा हूं कि विश्व कप से पहले कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी होंगे. इसलिए हमारे पास यह पता करने के लिये पर्याप्त समय है कि हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन क्या होगी."

कोहली के उनके साथ नियमित तौर पर पारी का आगाज करने के बारे में रोहित ने कहा कि इस मैच में यह बल्लेबाजी क्रम हमारे लिये अच्छा रहा. लेकिन यह सब कुछ इस पर निर्भर करेगा कि कप्तान उस विशेष समय में क्या सोच रहा है.

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चोट से उबरने के बाद सफल वापसी भारत के लिये अच्छी खबर रही. उन्होंने निर्णायक मैच में खतरनाक जोस बटलर को आउट करके भारत का पलड़ा भारी कर दिया था. रोहित ने कहा, "भुवी लंबे समय से टीम में है और उसने वास्तव में छोटे फॉर्मेट में हमारे लिये बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. वह अब भी हमारा प्रमुख गेंदबाज है और विशेषकर इस विशेष क्रम में वह हमारा मुख्य गेंदबाज है."

यह भी पढ़ें- 

India vs South Africa Women: आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, स्मृति मंधाना का खेलना संदिग्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget