एक्सप्लोरर

इस साल विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा वनडे रन का रिकॉर्ड? मास्टर ब्लास्टर के नाम हैं 18426 रन

Sachin Tendulkar ODI Runs Record: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में सर्वाधिक वनडे रन बनाए थे. उन्होंने यह रन 452 पारियों में 44.83 की औसत से बनाए थे.

Sachin Tendulkar ODI Runs Record: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) को अक्सर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ जोड़ा जाता है. सचिन के कई रिकॉर्ड्स को लेकर उम्मीद लगाई जाती है कि भारतीय क्रिकेट में सिर्फ विराट कोहली ही उन्हें तोड़ सकते हैं. फिर चाहें वो 100 शतक का रिकॉर्ड हो या सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड. फिलहाल हम बात करने जा रहे हैं दोनों के वनडे के रिकॉर्ड्स की. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में कुल 18426 रन बनाए हैं. अब विराट कोहली को लेकर उम्मीद की जा रही है कि भारतीय क्रिकेट में वो सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. 

क्या साल तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के वनडे के इस सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कुल 5956 रनों की दरकार है. कोहली अब तक वनडे में कुल 12471 रन बना चुके हैं. एक साल में वनडे में इतने रन बनाना किसी भी क्रिकेटर के लिए संभव नहीं है. क्रिकेट के इतिहास में अब तक एक कैलेंडर ईयर में वऩडे क्रिकेट में किसी क्रिकेटर द्वारा सबसे ज़्यादा 1894 रन बनाए गए हैं. यह रिकॉर्ड भी खुद दिग्गज मास्टर ब्लास्टर के नाम पर है. उन्होंने 1998 में 34 मैचों की 33 पारियों में 65.31 की औसत से यह यह रन बनाए थे. 

इसके अलावा विराट कोहली ने एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सर्वाधिक 1460 रन बनाए हैं. यह रन उन्होंने 2017 में 26 मैचों की 26 पारियों में 76.86 की औसत से बनाए थे. ऐसे में एक साल में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे रनों का रिकॉर्ड धराशाई करना बहुत ही मुश्किल दिखाई देता है.  

कोहली के लिए अच्छे नहीं गुज़रे बीते 3 साल

गौरतलब है कि विराट कोहली बीते तीन सालों से वनडे में खराब प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं. कुल तीन सालों में उनके बल्ले से सिर्फ एक ही शतक निकला है. 2020 में उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 47.88 की औसत से 431 रन बनाए थे. इसके बाद 2021 में उन्होंने 3 मैचों में 43 की औसत से महज़ 129 रन बनाए थे. वहीं बीते साल यानी 2022 में उन्होंने अपने वनडे करियर के सबसे कम 27.45 की औसत से 302 रन बनाए थे. 

ये भी पढ़ें...

क्या इस साल टूट जाएगा Sachin Tendulkar के सबसे ज्यादा टेस्ट रन का रिकॉर्ड? यह बल्लेबाज रच सकता है इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप के किस मैच में ‘कांपने’ लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा
वर्ल्ड कप के किस मैच में ‘कांपने’ लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा खुलासा
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ
भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर शाहिद अफरीदी ने की बेशर्मी की हद पार, बोल दिया सबसे बड़ा झूठ
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget