एक्सप्लोरर

विनोद राय बोले, 'पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका की तरह अलग-थलग कर देना चाहिए'

खेल समुदाय को पाकिस्तान को उसी तरह अलग थलग कर देना चाहिए क्योंकि वह आंतकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, जैसा दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद नीति के कारण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन किया गया था.

प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने रविवार को कहा कि खेल समुदाय को पाकिस्तान को उसी तरह अलग थलग कर देना चाहिए क्योंकि वह आंतकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है, जैसा दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद नीति के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित करके किया गया था.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप ग्रुप लीग मैच के बहिष्कार की मांग की जा रही है. बीसीसीआई पहले ही पत्र लिखकर आईसीसी से आग्रह कर चुका है कि सभी राष्ट्रों को ऐसे देशों से संबंध तोड़ देने चाहिए जो आंतकवाद फैला रहे हों.

लेकिन भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक चाहते हैं कि इसे सिर्फ एक मैच के लिहाज से नहीं बल्कि बड़े परिदृश्य में देखा जाना चाहिए क्योंकि ऐसी भी संभावना बन सकती है कि भारत को फिर से उनसे सेमीफाइनल या फाइनल में भिड़ना पड़े.

राय ने कहा, ‘‘अगर हम विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलते तो हम खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार देंगे. हमारा उद्देश्य पाकिस्तान का क्रिकेट खेलने वाले देश के तौर पर प्रतिबंधित करने का है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैं पहले ही कह चुका हूं सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों को उससे संबंध तोड़ देने चाहिए. ’’

राय ने दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण दिया जिसे 1970 से 1991 तक रंगभेद नीति के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पाकिस्तान के साथ ही कुछ इसी तरह का होना चाहिए. उन्हें सभी खेल गतिविधियों से प्रतिबंधित कर देना चाहिए जैसा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ हुआ था.’’

सीओए प्रमुख ने कहा कि इस मामले को अधिकारिक रूप से दुबई में होने वाली आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की तिमाही बैठक में रखा जायेगा. यह मुद्दा एजेंडे का हिस्सा नहीं था लेकिन अब बीसीसीआई ने अधिकारिक रूप से पत्र लिख दिया है और इस मुद्दे पर चर्चा की जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget