एक्सप्लोरर

क्या IPL 2022 में CSK का हिस्सा नहीं होंगे एमएस धोनी? माही के बयान से मची खलबली

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में टॉस के बाद जो बयान दिया है, उसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.

Will MS Dhoni Leave CSK in IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में भी खेलते दिखेंगे. लेकिन आज उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. आइये जानते हैं कि माही ने क्या कुछ कहा है. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में टॉस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी से पूछा गया कि क्या वह अगले सीज़न भी इसी फ्रेंचाइजी में रहेंगे, जिसमें वह आईपीएल शुरू होने के बाद से ही हैं. आईपीएल के अगले सत्र से 10 टीमों के होने का जिक्र करते हुए धोनी ने कहा, "देखिये, आप मुझे अगले साल पीले रंग की जर्सी में देख सकते हैं. लेकिन मैं सीएसके के लिए खेलूंगा या नहीं? इस सवाल पर कई अनिश्चिततायें हैं. जिसका बहुत सरल कारण है कि टूर्नामेंट में दो नई टीमें आ रही हैं."

40 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, हमें ‘रिटेंशन’ (खिलाड़ियों को बरकरार रखने की) नीति के बारे में नहीं पता है. हम नहीं जानते कि कितने विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों को हम बरकरार रख सकते हैं और साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी की धनराशि (मनी कैप) कितनी होगी. इसलिए काफी अनिश्चितायें हैं. 

उन्होंने आगे कहा, जब तक नियम नहीं बनते, आप इस पर फैसला नहीं कर सकते हैं. इसलिए हमें इसके लिए इंतजार करना होगा और उम्मीद करता हूं कि यह प्रत्येक के लिए अच्छा होगा. 

धोनी की इस प्रतिक्रिया से खलबली मच सकती है, क्योंकि इस हफ्ते के शुरू में ‘इंडिया सीमेंट्स’ के 75वें वर्ष के जश्न के मौके पर धोनी ने साफ संकेत दिए थे कि वह अगले सत्र में सीएसके लिए खेलते नजर आयेंगे. हालांकि अगर टीम के सूत्रों का भरोसा किया जाए तो सीएसके अपने तीन खिलाड़ियों  (एमएस धोनी, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़) को बरकरार रखना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget