एक्सप्लोरर

चोट से वापसी के बाद सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा: शमी


चोट से वापसी के बाद सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा: शमी

नई दिल्ली: दो साल के लंबे अंतराल के बाद एकदिवसीय प्रारूप में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति की बैठक में सोमवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई.


वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल रहे हैं. उन्होंने साल 2015 में विश्व कप टूर्नामेंट में अपना अंतिम एकदिवसी मैच खेला था. इसके बाद चोटिल रहने के कारण वह क्रिकेट से बाहर थे.


भारतीय टीम में वापसी पर अपनी खुशी जताते हुए शमी ने कहा, "बहुत लंबे समय बाद मैं वापसी कर रहा हूं. दो साल का समय किसी भी प्रारूप के लिए बहुत लंबा होता है. इंजुरी के बाद मैंने अपने चयन और फिटनेस पर ध्यान दिया. अपना वजन कम किया और अपनी कमजोरियों को भी दूर करने की कोशिश की. आने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा."


आईपीएल में खेलना भी शमी ने स्वयं के लिए लाभदायक बताया है. उन्होंने कहा, "चोटिल रहने के बाद वापसी करते हुए मेरे लिए अच्छा होगा कि मैं आठ-दस मैच यहां से खेलने के बाद भारतीय टीम के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी खेलूं."


शमी ने कहा कि दिल्ली टीम में आईपीएल के दौरान वह राष्ट्रीय टीम में वापसी पर अक्सर कप्तान जहीर खान के साथ चर्चा करते थे. जहीर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ चर्चा से हमेशा मदद मिलती है.


उन्होंने कहा, "भारत की तेज गेंदबाजी वर्तमान में आक्रामक है और यह अच्छी बात है. हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में हम कैसे इसमें एक-दूसरे की मदद कर सकें."


इंग्लैंड और वेल्स में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन एक जून से होगा. भारत का पहला मैच चार जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget