एक्सप्लोरर

क्या 32 साल के विराट कोहली के बदले 34 साल के रोहित शर्मा बनेंगे अगले टी20 कप्तान?

विराट कोहली ने गुरुवार को एलान किया कि वह आगामी टी20 विश्व कप के बाद टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे. BCCI ने इसे भविष्य के रोडमैप को देखते हुए लिया गया फैसला बताया है.

Indian Cricket Team Next T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एलान किया कि वह अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के बाद टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ देंगे. कोहली के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि उप कप्तान रोहित शर्मा को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार खिताब जिताने वाले रोहित का बतौर कप्तान टी20 में शानदार रिकॉर्ड रहा है. इसके अलावा वह भारत के लिए भी 19 टी20 मुकाबलों कप्तानी कर चुके हैं. 

बीसीसीआई के बयान के बाद उठे सवाल

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने कोहली के इस फैसले को भविष्य के रोडमैप को देखते हुए लिया गया फैसला बताया है. ऐसे में सवाल यह है कि 32 साल के कोहली के बजाय 34 साल के रोहित को कप्तान बनाना भविष्य के लिए अच्छा फैसला कैसा हो सकता है. 

कोहली अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के साथ-साथ बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन रोहित के साथ ऐसा नहीं है. रोहित की गिनती दमदार फिटनेस वाले खिलाड़ियों में नहीं होती है. उनकी उम्र को देखते हुए ये सवाल भी उठ रहा है कि वो कितने साल और टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे. 

ऋषभ पंत या केएल राहुल को मिलनी चाहिए जिम्मेदारी

कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भविष्य के बारे में सोचते हुए रोहित से आगे सोचना चाहिए. कई पूर्व क्रिकेटरों ने तो ऋषभ पंत या केएल राहुल को कप्तानी सौंपनी की बात कही है. राहुल और पंत दोनों ही युवा खिलाड़ी और लंबे समय तक टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं. वहीं रोहित सिर्फ दो या तीन साल ही भारत के लिए क्रिकेट खेल पाएंगे. ऐसे में अगर रोहित को कप्तान बनाया जाता है तो यह भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला तो नहीं कहा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget