एक्सप्लोरर

WI vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, कैरेबियाई दल में हुआ बड़ा फेरबदल

West Indies vs Zimbabwe: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों देशों के बीच 4 फरवरी से टेस्ट श्रृंखला का आगाज होगा.

West Indie Test Squad For Test Series Against Zimbabwe: विंडीज क्रिकेट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज सिलेक्टर्स द्वारा घोषित की गई 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में तीन गेंदबाजों शेनन गैब्रिएल, गुडाकेश मोती और जोमेल वार्रिकन की वापसी हुई है. कैरेबियाई टीम अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी. इस टूर पर वेस्टइंडीज टीम अपने हालिया शर्मनाक टेस्ट प्रदर्शन से उबरना चाहेगी. वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच 4 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. 

ये खिलाड़ी हुए बाहर

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स और एंडरसन फिलिप दौरे से बाहर हो गए हैं. जिम्बाब्वे टूर से बाहर होने की वजह उनका चोटिल होना है. जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल को दूसरा मौका मिला है. वह जिम्बाब्वे टूर पर जाने वाले कैरेबियाई दल में शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था. वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हैंस का मानना है कि जिम्बाब्वे की परिस्थितियां स्पिनर्स के लिए मददगार होंगी जहां मोती और वार्रिकन प्रभाव डाल सकते हैं. 

चीफ सिलेक्टर हैंस के मुताबिक, हमने उन परिस्थितियों पर ध्यान दिया जिनमें हम खेलने की उम्मीद कर रहे थे. जिसके चलते दो बाएं हाथ के स्पिनरों को टीम में शामिल किया गया है. मोती और वार्रिकन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए थे. उनके मुताबिक, हमारे तेज गेंदबाज सील्स ने 2021 की शुरुआत से ही शानदर प्रदर्शन किया है. लेकिन उनकी अनुपस्थिति के चलते गैब्रिएल हमारे लिए बेहतरीन भूमिका निभाएंगे. वह 10 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं और जिम्बाब्वे की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं. 

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एनक्रमाह बोनर, तेजनारायण चंद्रपॉल, रोस्टन चेस, जोशुआ डिसिल्वा, शेनन गैब्रिएल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, कायल मेयर्स, गुडाकेश मोती, रेमन रेफर, केमार रोच, डेवोन थॉमस, जोमेल वार्रिकन

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर होगा विराट-शिखर का रिकॉर्ड

IND vs NZ: पहले वनडे में आसान नहीं होगी न्यूजीलैंड की राह, हैदराबाद में 12 साल पुराना रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget