एक्सप्लोरर

2nd ODI WI vs IND: टीम इंडिया की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी, 300वां मुकाबला खेल रहे हैं क्रिस गेल

WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद क्वींस पार्क ओवल मैदान पर दोनों टीमों के बीच टक्कर हो रही है. विश्वकप के बाद ये भारतीय टीम का पहला दौरा है. जहां पर टीम इंडिया पहले ही टी20 सीरीज़ को क्लीनस्वीप कर चुकी है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद बताया कि भारतीय टीम आज पहले वनडे वाली टीम के साथ ही बिना किसी बदलाव के खेलने उतरेगी. वहीं वेस्टइंडीज़ की टीम आज एक बदलाव के साथ उतर रही है. उन्होंने आज फैबियन एलेन को बाहर कर ओशेन थॉमस को खिलाने का फैसला किया है. यानि विश्वकप में चोट की वजह से टीम से बाहर हुए शिखर धवन आज रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. मध्यक्रम के बल्लेबाजों को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था और अब आज युवा श्रेयस अय्यर को अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा. अगर शीर्षक्रम विफल रहता है तो केदार जाधव और ऋषभ पंत भी टीम के लिए अहम जिम्मेदारी निभाएंगे. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पहले मैच में तीन ओवर में मात्र पांच रन दिए थे. शमी के अलावा खलील और भुवनेश्वर पर भी टीम का पूरा जिम्मा होगा. आज एक बार फिर नवदीप सैनी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. दूसरी तरफ, टी-20 सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी. लेकिन क्रिस गेल के लिए ये मैच उनकी टीम भी जीतना चाहेगी क्योंकि आज वो 300वां वनडे खेलने जा रहे हैं. जो कि वेस्टइंडीज़ के इतिहास में सबसे अधिक है. उन्होंने आज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. संभवत: यह उनकी आखिरी सीरीज भी हो सकती है. इसके अलावा गेल इस मैच में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. क्रिस गेल ने 299 मैचों में 10,397 रन बनाए हैं. वहीं, लारा ने 299 मैचों में अब तक 10,405 रन बनाए हैं. गेल को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब मात्र नौ रन की जरूरत है. गेल पहले मैच में 31 गेंदों में मात्र चार रन ही बना पाए. टीम- वेस्टइंडीज: एविन लुईस, क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, ओशेन थॉमस, शेल्डन कैटरेल, केमर रोच. भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget