एक्सप्लोरर

WI vs IND: मयंक अग्रवाल ने दिन के खेल के बाद की रहकम कॉर्नवेल की जमकर तारीफ

WI vs IND: टीम इंडिया के बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि होल्डर, रोच और डेब्यूटांट कॉर्नवेल के सामने बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले के पहली दिन 264 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिख रहा है. पहले दिन कप्तान विराट कोहली के अलावा युवा बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल ने भी 55 रनों की पारी खेल सभी को अपने खेल से प्रभावित किया. लेकिन दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि होल्डर, रोच और डेब्यूटांट कॉर्नवेल के सामने बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था. मयंक अग्रवाल ने मैच के पहले दिन के बाद कहा, ''हम इस समय अच्छी स्थिति में, इस तरह की विकेट पर दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ पांच विकेट खोना सच में अच्छा प्रदर्शन है. मुझे लगता है कि पहले सेशन में गेंद में हरकत थी, केमार रोच और होल्डर ने अच्छी लाइन और लैंग्थ पर गेंदबाज़ी. पिच पर बहुत अधिक मोइस्चर था, गेंद भी हरकत कर रही थी और ऐसे में बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था.'' इसके आगे अग्रवाल ने विंडीज़ कप्तान जेसन होल्डर की तारीफ करते हुए कहा, ''मुझे लगा कि होल्डर अच्छी लैंग्थ पर गेंदबाज़ी कर रहे हैं और वो आपको इंच भर भी मौका नहीं दे रहे. वो सही दिशा में और लैंग्थ पर गेंदबाज़ी कर रहे थे और वो आपको रन बनाने का एक भी मौका नहीं दे रहे थे.'' सिर्फ रोच और होल्डर ही नहीं, बल्कि 6 फिट 5 इंच लंबे और 140 किलो वजनी डेब्यू करने वाले कॉर्नवेल ने भी भारतीय बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डाला. उन्होंने दिन के खेल में कुल 27 ओवर गेंदबाज़ी की और महज़ 69 रन खर्चे और भारत का अहम विकेट चेतेश्वर पुजारा को भी आउट किया. मयंक अग्रवाल ने रहकम की तारीफ करते हुए कहा, ''रहकम बहुत अधिक कंसिस्टेंट थे, वह अच्छे क्लस्टर बनाता है और वह उन क्षेत्रों में गेंदबाजी करता रहता है. और ऐसे में उस पर रन बनाना आसान नहीं है. ऐसे में मैंने और विराट ने अपना समय लिया और एक साझेदारी बनाई और हममे में से एक का बड़ा स्कोर बनाना ज़रूरी था.'' कॉर्नवेल की आगे तारीफ में मयंक ने कहा, ''बाकी स्पिनर्स के मुकाबले में उसे अधिक उछाल मिलता है, और वो लगातार उसी लैंग्थ पर गेंद को कराता है. जिससे दिक्कत होती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget