एक्सप्लोरर

WI vs IND: हनुमा विहारी ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय शतक पिता को समर्पित किया

WI vs IND: हनुमा विहारी ने शतक बनाने के बाद अपने इस शतक को अपने पिता को समर्पित कर सबका दिल जीत लिया.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद हर तरफ जसप्रीत बुमराह की चर्चा है. लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया का एक ऐसा स्टार भी रहा जिसने अपने बल्ले से भारतीय टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अब तक आप समझ गए होंगे कि हम भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ हनुमा विहारी की बात कर रहे हैं. विहारी ने शतक बनाने के बाद अपने इस शतक को अपने पिता को समर्पित कर सबका दिल एक बार फिर जीत लिया. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हनुमा विहारी के शतक की मदद से विशाल 416 रन बनाए. इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज़ की टीम 87 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी है. लेकिन पहली पारी में पहले दिन और फिर दूसरे शानदार शतक पूरा करने के बाद विहारी ने इसे अपने द्विंगत पिता को समर्पित किया है. हनुमा विहारी ने दिन के खेल के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, ''जब मैं 12 साल का था तो मेरे का पिता का निधन हो गया था. तो मैंने तभी ये फैसला कर लिया था कि मैं जब भी अपना पहला अंतराष्ट्रीय शतक बनाउंगा तो उसे अपने पिता को समर्पित करूंगा. आज मेरे लिए ये बहुत ही भावुक दिन है और मुझे लगता है कि वो आज गर्व महसूस करेंगे.'' विहारी ने बताया कि किस तरह से पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद वो टीक से सो भी नहीं पाए थे. विहारी ने कहा, ''जब मैं एक दिन पहले 42 पर बल्लेबाज़ी कर रहा था तो मैं पूरी रात ठी से सो भी नहीं पाया. मैं खुश हूं कि मैं शतक पूरा कर पाया और इसका श्रेय मैं इशांत को देना चाहूंगा. वो आज मुझसे भी ज्यादा बल्लेबाज़ लग रहे थे. जिस तरह से वो बल्लेबाज़ी करते जा रहे थे तो हमने आपस में बात भी की गेंदबाज़ क्या कर रहे हैं और उनका अनुभव मेरे काफी काम आया.'' हनुमा विहारी ने अब तक अपने छोटे से करियर में भारत के लिए कुल 6 टेस्ट खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40 के औसत से 403 रन बनाए हैं. पिछले मुकाबले में वो शतक बनाने से चूक गए थे लेकिन इस बार उन्होंने ये मौका हाथ से नहीं जाने दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget