एक्सप्लोरर

WI vs IND: सुनील गावस्कर बोले, 'चौथे स्थान के लिए अय्यर सबसे बेहतर विकल्प'

WI vs IND: टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा है कि अय्यर टीम इंडिया के चौथे स्थान के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं.

तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकबाले में कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी और भुवनेश्वर कुमार की लाजवाब गेंदबाज़ी की हर कोई तारीफ कर रहा है. लेकिन जिस एक खिलाड़ी के कल के खेल के बाद कई फैंस बन गए हैं वो कोई और नहीं बल्कि युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर हैं. श्रेयस ने बीते दिन 71 रनों की अहम पारी खेली और टीम की जीत में अहम रोल अदा किया. इस पर टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा है कि अय्यर टीम इंडिया के चौथे स्थान के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना में श्रेयस अय्यर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथे स्थान के लिए बेहतर विकल्प हैं और भारतीय मध्यक्रम में उन्हें स्थायी जगह मिलनी चाहिए. अय्यर भारतीय टीम में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के दावेदार हैं लेकिन टीम प्रबंधन फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप में इस स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को मौके दे रहा है. गावस्कर ने कहा, ‘‘मेरे नजरिये से ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी की तरह पांचवें या छठे स्थान पर फिनिशर के रूप में बेहतर है क्योंकि यहीं वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा अगर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो पंत चौथे नंबर पर ठीक है लेकिन अगर 30-35 ओवर तक बल्लेबाजी करनी है तो मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर चौथे और पंत पांचवें स्थान पर होना चाहिए.’’ अय्यर की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘‘उसने मौके का फायदा उठाया. वह पांचवें नंबर पर उतरा. उसके पास काफी ओवर थे और कप्तान विराट कोहली उसके साथ खेल रहा था. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता क्योंकि कप्तान आपके ऊपर से दबाव कम करता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में सीखने की सर्वश्रेष्ठ जगह गेंदबाजी छोर है. विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहा था तो श्रेयस अय्यर यही कर रहा था.’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर इससे उसे भारतीय मध्यक्रम में अधिक स्थायी जगह बनाने में मदद नहीं मिलेगी तो पता नहीं कि किससे मिलेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले खेले पांच मैचों में उसने दो अर्धशतक जड़े और 88 रन का सर्वाधिक स्कोर बनाया. उसने कुछ भी ऐसा गलत नहीं किया कि उसे विश्व कप टीम में जगह नहीं मिले लेकिन यह अतीत की बात है.’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘अब उसने वापसी की है और पहले ही मौके में 71 रन बनाए. इसलिए मुझे लगता है कि उसे अधिक मौके मिलने चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget