एक्सप्लोरर

WI vs AUS: लाबुशेन समेत ये 2 बड़े खिलाड़ी पहले टेस्ट से बाहर, कोहली-बुमराह से पंगा लेने वाले खिलाड़ी की हुई एंट्री

WI vs AUS Test Squad 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद मार्नस लाबुशेन पर गाज गिरी है, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. स्टीव स्मिथ भी चोट के कारण बाहर हुए.

WI vs AUS Test: फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से करेगी. इसके लिए टीम ने स्क्वाड का ऐलान पहले कर दिया था लेकिन अब पहले टेस्ट से टॉप आर्डर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बाहर हो गए हैं. डब्ल्यूटीसी फाइनल में लगी चोट के बाद स्टीव स्मिथ भी बाहर हो गए हैं. चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने पुष्टि की है कि सैम कॉनस्टास और जोश इंग्लिस को शामिल किया गया है.

जॉर्ज बेली ने क्रिकइन्फो को बताया कि, "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मार्नस लाबुशेन टीम के एक मुख्य सदस्य हो सकते थे, लेकिन उनके अनुसार लाबुशेन का प्रदर्शन उस स्तर पर नहीं है जिसके लिए वो जानें जाते हैं और अन्य को उनसे उम्मीद है. उनके खेल पर काम करना जारी रखेंगे, हमे लगता है कि उन्हें सुधार की जरुरत है. हम उनकी क्षमता को समझते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह इसे पॉजिटिव तरीके से लेंगे."

लाबुशेन का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे. उनके बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक 2023 में आया था. टीम में शामिल किए गए कॉनस्टास ने भारत के खिलाफ 2024-25 घरेलू टेस्ट सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया था. इस दौरान उनकी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह से तीखी बहस हुई थी. बुमराह ने बहस के बाद उसी ओवर में उन्हें आउट भी कर दिया था.

स्टीव स्मिथ चोटिल

स्मिथ को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशप फाइनल में तेम्बा बावुमा का कैच पकड़ने के दौरान चोट लगी थी. उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे. बेली ने बताया कि उन्हें अभी आराम की जरुरत है और करीब एक हफ्ते का और समय लगेगा. उन्होंने जोश इंग्लिस को शामिल किया है.

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 25 से 30 जून के बीच होगा. दूसरा टेस्ट 3 जुलाई और तीसरा टेस्ट 13 जुलाई से शुरू होगा.

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैथ्यू कुहनेमन, नैथन ल्योन, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर. मार्नस लाबुशेन (पहले टेस्ट से बाहर), स्टीव स्मिथ (पहले टेस्ट से बाहर).

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget