एक्सप्लोरर

राजस्थान रॉयल्स में गुटबाजी? 3 खेमों में बटी IPL फ्रेंचाइजी, तो इस वजह से राहुल द्रविड़ ने छोड़ी टीम?

राहुल द्रविड़ के राजस्थान रॉयल्स टीम छोड़ने के बाद एक खबर सामने आई है कि इस IPL फ्रेंचाइजी में कप्तानी को लेकर 3 खेमे बन गए हैं. एक चाहता है कि रियान पराग कमान संभालें. वह पहले भी कप्तानी कर चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी कि राहुल द्रविड़ IPL 2026 में टीम के हेड कोच नहीं होंगे, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस सीजन राजस्थान अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी, कुछ मैचों में संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग ने भी टीम की कमान संभाली थी लेकिन अब फ्रेंचाइजी में एक खेमा ऐसा है जो पराग को कप्तान बनाना चाहता है. द्रविड़ के कोचिंग पद से हटने के बाद एक खबर सामने आई है कि टीम की कप्तानी को लेकर फ्रेंचाइजी 3 खेमे में बट गई है.

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, उसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने पूर्व कप्तान द्रविड़ को हेड कोच नियुक्त किया था. हालांकि एक सीजन के बाद ही वह टीम से अलग हो गए. फ्रेंचाइजी ने ये भी साफ किया कि द्रविड़ को एक अन्य पोस्ट के लिए ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने स्वीकारा नहीं.

रियान पराग संभाले कप्तानी

राजस्थान रॉयल्स में एक खेमा ऐसा है जो रियान पराग को अपना कप्तान बनाना चाहता है. पराग पूर्व में इस टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं, हालांकि उन्होंने संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में ये पद संभाला या तब जब संजू इम्पैक्ट प्लेयर नियम का उपयोग करके सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे. 23 वर्षीय पराग 2019 से इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं, उन्होंने कुल 84 मैचों में 1566 रन बनाए हैं.

एक खेमा यशस्वी जायसवाल को बनाना चाहता है कप्तान

यशस्वी जायसवाल भी रियान पराग की तरह अपने पहले संस्करण से इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. वह 2020 में पहली बार इस टीम के लिए खेले थे. रिपोर्ट के अनुसार एक पक्ष जायसवाल को कप्तान बनाना चाहता है, जो युवा हैं और वर्तमान में भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं. एशिया कप स्क्वाड में वह रिजर्व प्लेयर्स में शामिल हैं. पराग और यशस्वी, दोनों 23 साल के हैं, युवा हैं और भविष्य में कई सालों तक क्रिकेट खेलेंगे.

संजू सैमसन के साथ एक पक्ष

एक खेमा चाहता है कि संजू सैमसन ही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रहे. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ट्रेड डील के जरिए राजस्थान संजू की जगह किसी अन्य प्लेयर को ले सकती है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है. 

30 वर्षीय संजू सैमसन ने 2013 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था, उसके बाद वह 2015 तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेले. 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले के बाद वह 2018 में फिर राजस्थान टीम में लौट आए. उसके बाद से इसी टीम का हिस्सा हैं और अब कप्तान भी. उन्होंने आईपीएल में कुल 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं. संजू एशिया कप 2025 टीम का भी हिस्सा हैं.

राहुल द्रविड़ ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?

टी20 वर्ल्ड कप विजेता कोच एक खराब आईपीएल सीजन के बाद राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग छोड़ेंगे, ये मानना मुश्किल है. रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेंचाइजियों के द्वारा लिए जा रहे फैसले द्रविड़ की योजनाओं से अलग थे और ये उनका अलग होने का कारण हो सकता है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget