एक्सप्लोरर

टीम इंडिया नहीं, बल्कि इंग्लैंड है टी20 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार, जानें क्या है सबसे मजबूत कड़ी

T20 World Cup 2024: क्या इंग्लैंड है विश्व कप की सबसे मजबूत टीम? 2022 में बनी थी चैंपियन और क्या इस बार भी है विश्व विजेता बनने की प्रबल दावेदार.

T20 World Cup 2024: दो साल पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ट्रॉफी उठाई थी. उस समय भी इंग्लिश टीम की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में थी और 2024 में वो एक बार फिर अपनी टीम को लीड कर रहे होंगे. 2022 वर्ल्ड कप पर नजर डालें तो इंग्लैंड पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर बटलर एंड कंपनी ना केवल नॉकआउट स्टेज में पहुंची बल्कि दूसरी बार टी20 विश्व विजेता भी बनी. हालांकि पिछली बार की तुलना में उनकी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, फिर भी जानिए क्यों उन्हें लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

विस्फोटक टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी किसी मजबूत टीम की नींव रखती है. इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जोस बटलर, फिल साल्ट और अब विल जैक्स भी आ गए हैं. ये तीनों आईपीएल 2024 के दौरान अच्छे टच में नजर आए. हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में ये तीनों ही बल्लेबाज अच्छी लय में दिखे हैं. खासतौर पर कप्तान बटलर विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 51 गेंद में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. टॉप ऑर्डर में ये 3 बैट्समैन अच्छे से अच्छे गेंदबाजी लाइन-अप की लाइन और लेंथ बिगाड़ सकते हैं.

जोस बटलर की लीडरशिप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उनके बल्ले से 6 मैचों में 225 रन निकले, जो उन्होंने 144 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए थे. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे अच्छे कप्तान हैं, लेकिन बटलर ना केवल खुद ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हैं बल्कि टीम को भी साथ लेकर चलते हैं. जब कप्तान अच्छा करेगा तो पूरी टीम का मनोबल बढ़ेगा. इंग्लैंड के कप्तान के रूप में जोस बटलर का जीत प्रतिशत लगभग 55 का रहा है.

खूब सारे मैच फिनिशर

टी20 क्रिकेट मैच केवल 3 से साढ़े तीन घंटे में समाप्त हो जाता है. फिर भी एक ऐसा टीम कॉम्बिनेशन होना जरूरी है, जो टीम में स्थिरता बनाए रखे. इस कारण टीम में मैच फिनिशर्स का होना भी जरूरी है. टी20 वर्ल्ड 2024 में इंग्लैंड के पास सैम कर्रन हैं, जो गेंद और बल्ले से भी मैच का रुख पलट सकते हैं. जोफ्रा आर्चर की गति को संभाल पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. वहीं लियाम लिविंगस्टोन के अलावा क्रिस जॉर्डन जैसा बेहतरीन डेथ ओवर स्पेशलिस्ट होना इंग्लैंड की टीम को मजबूती दे रहा है.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP: नो लुक मास्टर होंगे बाहर? बाबर-रिजवान करेंगे ओपनिंग; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget