एक्सप्लोरर

CSK vs GT: आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसकी होगी जीत? मैच से पहले जानिए यहां

Chennai vs Gujarat: आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होगी. यहां जानिए इस मैच में किसकी जीत होगी.

Chennai vs Gujarat Match Prediction: आईपीएल 2024 के सातवें मुकाबले में पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमें भिड़ेंगी. जी हां, आईपीएल 2024 में आज पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता रही गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी. यहां आप जानिए कि इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है और इस मैच में किसकी जीत हो सकती है. 

बदल गए हैं दोनों टीमों के कप्तान 

आईपीएल 2023 के फाइनल में जब गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई थी तो चेन्नई की कमान एमएस धोनी के हाथों में थी. वहीं गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या थे. लेकिन इस बार जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ आमने-सामने होंगे. 

इस वजह से भारी है चेन्नई का पलड़ा 

चेन्नई और गुजरात, दोनों ने ही इस सीजन में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया. चेन्नई ने अपने पहले मैच में आरसीबी को धूल चटाई तो गुजरात ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगभग हारी हुई बाज़ी जीती. हालांकि, अगर आज के मैच की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी दिख रहा है. दरअसल, इसकी दो वजहें हैं. पहली ये कि इस सीजन अभी तक घर पर खेलने वाली सभी टीमें जीती हैं और दूसरा ये कि चेन्नई अपने घर में और भी ज्यादा खूंखार हो जाती है. 

चेन्नई और गुजरात के बीच हेड टू हेड आकंड़े

आईपीएल के इतिहास में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई ने सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल की है. वहीं गुजरात ने तीन मैच जीते हैं. ऐसे में हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी है. 

चेन्नई और गुजरात में किसकी होगी जीत?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस में आज चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर भी चेन्नई का पलड़ा भारी दिखा रहा है. हालांकि, गुजरात ऐसी टीम है, जिसने कई बड़े उलटफेर किए हैं. ऐसे में इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें-

IPL के बीच भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हुआ एलान, 5 मैचों की सीरीज में एक डे-नाइट टेस्ट भी शामिल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget